Prince Narula Arrest: टीवी के जाने-माने स्टार प्रिंस नरूला (Prince Narula) इन दिनों अपने शोज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। प्रिंस नरूला की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी उनका कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी किसी बयान की वजह से एक्टर चर्चा में जाते हैं। इन सब के बीच अब प्रिंस नरूला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वायरल हो रहे वीडियो में प्रिंस नरूला पुलिस की गिरफ्त में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर अब प्रिंस नरूला का रिएक्शन सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
प्रिंस नरूला हुए गिरफ्तार?
एक्टर प्रिंस नरूला एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह एक वायरल वीडियो है जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में प्रिंस नरूला को पुलिस गिरफ्तार करते ले जाती हुई नजर आ रही है। प्रिंस नरूला के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ आम लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। अब इस वीडियो पर प्रिंस नरूला ने अपनी सफाई दी है। प्रिंस नरूला ने Tellychakkar से बात करते हुए कहा कि 'मैं गिरफ्तार नहीं हुआ हूं, ये एक ब्रांड के शूट का पार्ट था।'
यहां देखें प्रिंस नरूला का वायरल वीडियो
बिग बॉस 9 के विनर रहे हैं प्रिंस नरूला
प्रिंस नरूला बिग बॉस सीजन 9 के विनर हैं। यह सीजन साल 2015-2016 में चला था और सलमान खान ने इसे होस्ट किया था। प्रिंस ने अपनी मजबूत रणनीति, लड़ाई-झगड़े और फ्लर्टिंग से दर्शकों का दिल जीता लिया था। उन्होंने फिनाले में ऋषभ सिन्हा और मंदाना करीमी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। इससे पहले प्रिंस ने एमटीवी रोडीज 12 और स्प्लिट्सविला 8 भी जीते थे, इसके बाद उन्हें रियलिटी शोज का किंग कहा जाने लगा। बिग बॉस हाउस में ही उनकी मुलाकात युविका चौधरी से हुई, जिनसे उन्होंने 2018 में शादी की। प्रिंस नरूला के कथित वायरल वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
