बॉलीवुड

प्रिंस नरूला के साथ टूटते-टूटते बचा था युविका चौधरी का रिश्ता, सुनीता आहूजा को बताई अनबन होने की असली वजह

Yuvika Chaudhary talk about her Marriage : हाल ही में युविका चौधरी और सुनीता आहूजा साथ नजर आई। इन दोनों ने अपनी टूटती हुई शादी पर खुलकर बात की। इस लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में सुनीता आहूजा ने युविका से वो सारी बातें पूछी, जिन पर अक्सर अवफ़ाह सुनाई देती है।

Image

Image Source: Instagram

Yuvika Chaudhary talk about her Marriage: टीवी की पॉपुलर जोड़ी प्रिंस नरूला( Prince Narula) और युविका चौधरी( Yuvika Chaudhary) ने हाल ही में अपनी बेटी एकलीन का जन्मदिन मनाया था। कपल पिछले कुछ समय से अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चा बटोर रहे थे। दरअसल यह अफवाह थी कि दोनों कर रिश्ते में कुछ परेशानी चल रही है। हालांकि बाद में प्रिंस और युविका ने शादी की अफवाह को सिरे से खारिज कर दिया था। हाल ही में युविका चौधरी ने सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते के उतार-चढ़ाव पर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनका रिश्ता टूटते हुए बचा था

हाल ही में युविका चौधरी सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) के साथ व्लॉग में नजर आई। जिसमें दोनों मंदिर में पूजा करने पहुंची थी। युविका और सुनीता ने अपने-अपने उलझे हुए रिश्तों पर बात की। दरअसल सुनीता आहूजा युविका को काली देवी के मंदिर लेकर गई थी। जहां पर युविका ने बताया कि यहाँ आते ही मेरी एनर्जी डबल हो गई। इसके बाद सुनीता ने युविका से उनके और प्रिंस के रिश्ते के बारे में बात की। सुनीता ने युविका से पूछा कि मैंने आपके रिश्ते के बारे में भी सुना था कि कुछ ठीक नहीं है, क्या हुआ था? इसके जवाब में युविका कहती है कि हमारे रिश्ते को नजर लग गई थी। जिस वजह से हमारा रिश्ता खराब हो गया था, इसके जवाब में सुनीता कहती है कि घर के लोग ही नजर लगाते हैं, कुछ इंसान ऐसे होते हैं जो आपको खुश नहीं देख सकते।

युविका ने बताई रिश्ते की असलीयत

युविका चौधरी( Yuvika Chaudhary) ने बताया कि जब आप लोगों के सामने ज्यादा नजर आते हो या आपकी एनर्जी बदल जाती है, ये बुरी नजर ही थी। बताते चले कि प्रिंस और युविका के तलाक की खबरें तब वायरल हुई थी जब युविका ने कहा था कि बेटी की डिलीवरी के वक्त प्रिंस उनके साथ नहीं थे। हालांकि बाद में कपल ने इन सभी बातों को एक गलतफहमी बताया था। इसके अलावा सुनीता आहूजा ने भी बताया कि मेरे और गोविंदा ( Govinda) के रिश्ते को भी लोगों की बुरी नजर लग गई थी। हमारे घर के ही लोग थे जो रिश्ता तोड़ना चाहते थे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article