Yung DSA Vs Kanika Mann: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो शुरू हुए कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार का सिलसिला तेज हो गया है। हाल ही में युंग डीएसए (Yung DSA) घर के पहले कैप्टन बने हैं और कैप्टन बनते ही उनके अंदाज में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब आने वाले एपिसोड के प्रोमो में युंग डीएसए और कनिका मान (Kanika Mann) के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है। दोनों की लड़ाई की शुरुआत वॉशरूम से जुड़े एक मामले को लेकर होती है, लेकिन देखते ही देखते बात काफी आगे बढ़ जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20: कनिका मान की अदाओं पर फिदा हुए गुल्लू, आसिफ और अमन गांधी के बीच मचा बवाल
वॉशरूम को लेकर शुरू हुई बहस
शो बिग बॉस 20 के एपिसोड के दौरान कनिका मान ने युंग डीएसए की खिंचाई की। शुरुआत में दोनों के बीच यह बातचीत मजाक-मजाक में चल रही थी, लेकिन बाद में बात कुछ असहज हो गई। कनिका: कैप्टन को कोई भी काम करने की इजाजत नहीं है। युंग: मैं कहां कोई काम कर रहा हूं? कनिका: अभी आप खाना चबाओगे। युंग: तो आप खिला दो। कनिका: तभी तो चबाना पड़ेगा ना। युंग: तो आप ऐसे मुंह पकड़कर ऊपर-नीचे करना। कनिका: कर दूंगी मैं, तभी खाना। युंग: पानी भी पिला देना। कनिका: पानी भी पिला दूंगी। युंग: नहाते समय कॉल कर लूंगा। कनिका: गंदा सा जोक। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Bigg Boss 20: शादीशुदा हैं Kushal Tanwar उर्फ गुल्लू? गेम में Kanika Mann संग लव एंगल के बीच वेडिंग फोटो वायरल
अमन और माही विज ने दिया कनिका का साथ
बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते में कनिका मान और युंग डीएसए के बीच तनाव बढ़ता नजर आया और दोनों के बीच टकराव देखने को मिला। कुछ समय बाद मेल वॉशरूम को लेकर दोनों की लड़ाई जब बढ़ गई, तब कनिका ने इस मामले को फिर उठाया। अमन गांधी ने कनिका का बचाव करते हुए कहा कि हो सकता है कि वो उस बातचीत को सुन नहीं पाई हों, जो बाथरूम के बाहर महिलाओं के मेल वॉशरूम इस्तेमाल न करने को लेकर हो रही थी। वहीं, माही विज ने युंग से कहा कि उन्हें किसी महिला के बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
