टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शादीशुदा हैं Kushal Tanwar उर्फ गुल्लू? गेम में Kanika Mann संग लव एंगल के बीच वेडिंग फोटो वायरल

Bigg Boss 20 Kushal Tanwar Wedding Photo Viral: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कुशल तंवर और कनिका मान की नजदीकियां नजर आ रही हैं। इसी बीच कुशल की वेडिंग फोटो वायरल हो रही है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Kushal Tanwar Wedding Photo Viral: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू हो गया है। शो में लड़ाई झगड़ा और दोस्ती साफ दिखने लगी है लेकिन इस बीच बिग बॉस के घर में लव एंगल भी शुरू हो गया है। सलमान खान के गेम शो में आगे बढ़ने के लिए लव एंगल की स्ट्रैटजी काफी पुरानी हो गई है और इस बार शो में लव एंगल का खेल कुशल तंवर (Kushal Tanwar) उर्फ गुल्लू और कनिका मान (Kanika Mann) पूरी करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं। इसी बीच, कुशल तंवर की जिंदगी पर बड़ा खुलासा हुआ है। कुशल शादीशुदा हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पहले वीकेंड का वार में इन 4 कंटेस्टेंट्स की धज्जियां उड़ाएंगे Salman Khan, हर गलती की मिलेगी सजा?

    शादीशुदा है गुल्लू?

    बिग बॉस 20 में कुशल तंवर की नजदीकियां कनिका मान के साथ नजर आ रही हैं। दोनों शो में महज चार दिन के अंदर ही थोड़े थोड़े करीब आने लगे हैं। फैंस का साफ मानना है कि दोनों गेम खेल रहे हैं और इसी बीच, कुशल की जिंदगी से जुड़ी एक शॉकिंग फोटो वायरल हुई है, जो कुशल की शादी की फोटो है। दावा है कि कुशल काफी पहले शादी कर चुके थे और वह महज दुनिया से अपनी शादी को छुपा रहे हैं। इस फोटो में कुशल दूल्हा बने हुए हैं और उनके बगल में एक लड़की हैं जो दुल्हन के लिबास में है। दोनों ही मैरिड लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के अलावा, ये भी दावा किया जा रहा है कि कुशल अपने हर रियलिटी शो को जीतने के लिए लव एंगल की स्ट्रैटजी अपनाते हैं। वह 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' में भी लवर बॉय बने थे और उनकी शादी इस रियलिटी शो से पहले हो गई थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बप्पा ने सुनी तुलसी की प्रार्थना, मिहीर की हुई वापसी!

      क्या सलमान खान उठाएंगे कुशल और कनिका का मुद्दा

      बता दें कि वीकेंड का वार आने वाला है और शो का पहला वीकेंड का वार है। ऐसे में फैंस के बीच सवाल है कि सलमान खान किन किन कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने वाले हैं। फैंस का मानना है कि सलमान खान को कुशल और कनिका की फेक बॉन्डिंग पर बोलना चाहिए। याद दिला दें कि बिग बॉस 15 में मीशा अय्यर ईशान सहगल की नजदीकियां भी चंद दिनों में दिखी थीं। तब पहले वीकेंड का वार में सलमान ने दोनों के बॉन्ड को फेक बताया था और कुछ रियल करने के लिए कहा था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article