Bigg Boss 20 Promo Video: टीवी के धमाकेदार और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 20' का ये पहला ही सप्ताह है, लेकिन कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट में बने रहने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जहां एक कंटेस्टेंट एक्टिंग कर दर्शकों का मनोरंजन करने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरे ने अपनी बेबाकी के कारण सुर्खियां बटोरी हैं। 'बिग बॉस 20' में अभी से ही लव एंगल भी दिखना शुरू हो गया है। 'बिग बॉस 20' के हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आए हैं, जिसने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। प्रोमो वीडियो में जहां एक तरफ कुशाल तंवर एक्ट्रेस कनिका मान से फ्लर्ट करते दिखे। वहीं दूसरी ओर आसिफ खान और अमन गांधी में बुरी तरह झगड़ा हो गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बप्पा ने सुनी तुलसी की प्रार्थना, मिहीर की हुई वापसी!
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में छा गए हैं। बिग बॉस 20 के प्रोमो वीडियो में गुल्लू यानी कुशाल, कनिका मान से फ्लर्ट करते दिखे। उन्होंने कहा कि दो तीन साल में तो तू बॉलीवुड मूवी में आ ही जाएगी। लेकिन फिर तो तेरी अदा ही अलग होगी। फिर नहीं मानेगी तू। इसपर कनिका मान ने जवाब दिया कि फिर तो शायद ही फोन उठाऊं तुम लोगों का। वहीं गुल्लू ने जवाब दिया, "मैं तेरे सेट पर आ जाऊंगा मिलने यार।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: शादीशुदा हैं Kushal Tanwar उर्फ गुल्लू? गेम में Kanika Mann संग लव एंगल के बीच वेडिंग फोटो वायरल
आसिफ खान और अमन गांधी के बीच हुआ झगड़ा
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के अगले प्रोमो वीडियो में आसिफ खान और अमन गांधी के बीच झगड़ा हो गया। आसिफ खान, अमन गांधी द्वारा तू-तड़ाक करने पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि मेरा लहजा और तुम्हारा लहजा एक जैसा हो, ये जरूरी थोड़ी ना है। दोनों के बीच बढ़ती बहस देख बाकी घरवाले भी हैरान रह गए। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' में गेम आगे क्या मोड़ लेगी।
