टीवी मसाला

Bigg Boss 20: शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर धमाका करेंगी Akriti Negi? पोस्ट कर फैंस को बताया सच

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में धमाका करने आकृति नैगी आ रही हैं। ऐसा दावा मीडिया रिपोट्स कर रही हैं। अब आकृति ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और शो में आने का सच बताया है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Wild Card Contestant: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स अब फ्रंट फुट पर आकर खेल रहे हैं। तीसरे हफ्ते में हर कंटेस्टेंट बस शो में बने रहने के लिए खेल रहा है और इस वजह से घर में रोज नया ड्रामा हो रहा है। शो में दो टीम बन चुकी है। एक तरफ आम्रपाली दुबे और उनके दोस्त हैं और दूसरी टीम में माही विज और उनके दोस्त हैं, लेकिन अब घर के माहौल को बदलने की तैयारी मेकर्स कर रहे हैं। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री की चर्चा हो रही है। दावा है कि शो में एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 की विनर आकृति नेगी (Akriti Negi) की एंट्री होने वाली हैं। अब आकृति ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: ट्रोलर्स के खिलाफ Salman Khan के कदम का Rashami Desai ने किया सपोर्ट, एक्टर को बताया बॉलीवुड में सबसे मजबूत (EXCL)

    आकृति नेगी ने तोड़ी चुप्पी

    बिग बॉस 20 के लिए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आना तेज हो गए हैं और इसमें आकृति नेगा का नाम टॉप पर लिया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आकृति अब बिग बॉस 20 में धमाका करने वाली हैं। फैंस भी मीडिया रिपोर्ट्स से खुश दिखे। फैंस आकृति को शो में देखने के लिए एक्साइटेड हूं, लेकिन अब आकृति ने भी सामने आकर इन रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें साफ कर दिया कि वह बिग बॉस में हिस्सा नहीं ले रहीं। आकृति नेगी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक स्टोरी लगाई है, जो एक मीडिया हाउस का पोस्ट है। इस पोस्ट में आकृति और रिया अहिर को शो का वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। इस पर आकृति नेगी ने लिखा है, 'मैं बिग बॉस नहीं जा रही हूं। ये सिर्फ अफवाह है। दोस्तों इसे मत फैलाओं।' TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में Yung DSA से हाथापाई पर उतरे Qazi Touqeer, फाड़ी शर्ट; घर में किया हंगामा

    कौन हैं आकृति नेगी

      बता दें कि आकृति नेगी टीवी रियलिटी शोज की दुनिया का बड़ा नाम बन गई है। आकृति ने एमटीवी स्प्लिट्सविला 15 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इसके बाद वह रोडीज के 18वें सीजन में भी दिखीं। यहां पर भी आकृति का गेम कमाल का था। आकृति ने राइज एंड फॉल भी किया है। इसके पहले सीजन में आकृति ने फिनाले में एंट्री की थी। वह टॉप 3 में थीं और अब फैंस उन्हें बिग बॉस में देखना चाहते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article