Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में एक के बाद एक ड्रामे हो रहे हैं। कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बोल रहे हैं। अब तक ईशा रिखी (Isha Rikhi) और मैरी कॉम ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की थी और हर बार कनिका मान (Kanika Mann) ही सवाल करती नजर आती थीं, लेकिन अब कनिका मान ने भी अपना दर्द बयां किया है। कनिका मान का नाम कुशल तंवर यानी गुल्लू के साथ जोड़ा जा रहा है और इन्हीं सबके बीच, कनिका ने बताया है कि उन्हें किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: रूमर्ड गर्लफ्रेंड Shivangi Khedkar से जल्द शादी करेंगे Sai Ketan Rao? फैंस को बताई रिश्ते की सच्चाई
कनिका मान ने बयां किया दर्द
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कनिका मान अपनी दोस्त ईशा रिखी के सामने अपना दर्द बयां करती नजर आ रही हैं। इस प्रोमो में कनिका मान बताती हैं कि वह किसी से ज्यादा अटैचमेंट नहीं लगातीं। कनिका कहती हैं, मुझे नहीं होता किसी पर ट्रस्ट। कोई मेरे साथ कितना भी प्यार से बैठ जाए। मेरे मन में एक डाउट ही रहता है। मुझे लगता है कि पता नहीं कब... मैं पूरी कोशिश करती हूं कि मैं सामने वाले से एक पैसे की उम्मीद न रखूं। लोग बहुत प्रैक्टिल है। जो मेरा ट्रस्ट होता है, तो मैं वहां टूट जाती हूं। मैंने बहुत वक्त लिया है आज ऐसा इंसान बनने के लिए... जहां मुझे फर्क नहीं पड़ता। कौन काम आया था उस समय पर। जिस पर मैं पूरा यकीन करके बैठी थी क्या वो भी आया था। शो मना कर दिए थे। चीजें मना कर दी। मेरा काम पर जाने का मन नहीं करता था।' Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इन 2 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, घरवालों का बने निशाना, होगा शॉकिंग इविक्शन
