टीवी मसाला

Bigg Boss 20: बेटी रीति के गेम पर बोले Manoj Tiwari, जताई नाराजगी? हाथ जोड़कर बोले- 'डर-डरकर देखता हूं'

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में रीति तिवारी अपने गेम की वजह से ट्रोल हो रही हैं। इसी बीच, रीति के पिता मनोज तिवारी का बयान आया है। उन्होंने बेटी के गेम पर रिएक्ट किया है।

Image

rhiti tiwari-manoj tiwari (photo credit- instagram)

Manoj Tiwari On Daughter Rhiti Bigg Boss 20 Game: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बेटी रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने रॉकस्टार की तरह एंट्री ली। खुद मनोज तिवारी अपनी बेटी को शो तक छोड़ने आए थे। सलमान खान ने भी रीति को स्टेज पर काफी सपोर्ट किया था, लेकिन शो में जाते ही वह ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गईं। रीति का म्यूजिक लोगों को पहले ही पसंद नहीं आया था, लेकिन फिर उन्होंने काजी तौकीर को भद्दी भद्दी गालियां दीं, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर रीति तिवारी पर अलग अलग तरह के मीम्स बन रहे हैं और अब इसी बीच मनोज तिवारी का बयान सामने आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Asim Riaz के सपोर्ट में उतरे अरहान खान, Himanshi Khurana के आरोपों पर बोले- 'छोटी सोच वाला व्यक्ति नहीं'

    मनोज तिवारी का बयान

    हाल ही में मनोज तिवारी मुंबई में स्पॉट हुए। इस मौके पर मनोज तिवारी को पैपराजी के घेर लिया और उनसे बेटी रीति तिवारी के बिग बॉस गेम के बारे में सवाल किया। इस पर पहले तो मनोज तिवारी ने लंबी चौड़ी स्माइल दी। मनोज तिवारी के सामने पैपराजी बोलते हैं, 'रीति तिवारी के गेम की खूब तारीफ हो रही है।' ये सुनते ही मनोज तिवारी हाथ जोड़ लेते हैं और बोलते हैं, 'अरे बस भगवान सब कुछ ठीक रखे।' इसके बाद मनोज तिवारी गाड़ी में बैठ जाते हैं तो पैपराजी उनसे पूछते हैं, 'आप देख रहे हैं या नहीं शो?' इस सवाल पर वह बोलते हैं, 'डर-डरकर देखते हैं।' लोगों का मानना है कि वह अपनी बेटी की गेम से खुश नहीं हैं और वह खुलकर कुछ नहीं बोल पाए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तलाकशुदा निकले गुल्लू, Kanika Mann का गेम के लिए किया इस्तेमाल? बोले- '5 महीने भी नहीं टिकी'

      ट्रोलर्स के निशाने पर रीति तिवारी

      बता दें कि मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस 20 में लगातार अपने बर्ताव और बातों की वजह से ट्रोल हो रही हैं। पहले रीति शो में काजी से इनसिक्योर होती हुई दिखीं। रीति ने शो में कहा था कि काजी की वजह से उन्हें शो में जगह नहीं मिल पा रही हैं। काजी भी सिंगर हैं और सबका ध्यान काजी पर हैं। इस बयान पर वह काफी ट्रोल हुईं और उन्हें इनसिक्योर का टैग मिला। इसके बाद जैसे ही सलमान खान ने खुलासा किया था कि काजी की मेंटल हेल्थ ठीक हैं और वह नाटक कर रहे थे, तो रीति का गुस्सा काजी पर फूटा था।

      पिता मनोज तिवारी के लिए क्या बोली थीं रीति तिवारी

      रीति ने काजी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। इतना ही नहीं, रीति ने खुलासा किया था कि उन्हें पिता मनोज तिवारी का सपोर्ट नहीं मिलता। उन्हें सिर्फ 25 हजार रुपये पॉकेट मनी मिलती है, जिस वजह से उन्हें वड़ा पाव खाकर गुजारा करना होता है। रीति अपने इस बयान पर काफी ट्रोल हो रही हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article