टीवी मसाला

Asim Riaz के सपोर्ट में उतरे अरहान खान, Himanshi Khurana के आरोपों पर बोले- 'छोटी सोच वाला व्यक्ति नहीं'

Arhaan Khan On Asim Riaz-Himanshi Khurana Controversy: असिम रियाज और हिमांशी खुराना के विवाद पर अरहान खान ने रिएक्ट किया है। बता दें कि अरहान बिग बॉस 13 में असिम और हिमांशी के साथ दिखाई दिए थे।

Image

arhaan khan-asim riaz-himanshi khurana (photo credit- instagram)

Arhaan Khan On Asim Riaz-Himanshi Khurana Controversy: बिग बॉस 13 फेम सिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का विवाद अब शांत हो गया है। हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में असिम संग रिश्ते और ब्रेकअप पर बात की थी और दावा किया था कि असिम ने उनका धर्म परिवर्तन करवाने की बात की थी। हिमांशी के इस दावे के बाद असिम का पलटवार भी आया, जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ काफी कुछ बोला था। इस विवाद में पारस छाबड़ा भी चर्चा में रहे। वहीं, अब इस मामले पर बिग बॉस 13 फेम अरहान खान ने चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने खुलकर असिम रियाज का सपोर्ट किया है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: तलाकशुदा निकले गुल्लू, Kanika Mann का गेम के लिए किया इस्तेमाल? बोले- '5 महीने भी नहीं टिकी'

    असिफ-हिमांशी के विवाद पर बोले अरहान खान

    हाल ही में अरहान खान ने IANS से खास बातचीत की, जिसमें उनसे असिम और हिमांशी के विवाद पर पूछा गया और अरहान ने भी साफ कहा कि असिम ऐसा इंसान है ही नहीं। अरहान खान ने पहले कहा, 'मुझे नहीं पता कि किसने किसे धर्म बदलने के लिए मनाने की कोशिश की, क्योंकि मैंने इस बारे में असिम या हिमांशी से बात नहीं की है। हमें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए क्योंकि हमें असल में नहीं पता कि क्या हुआ था। हिमांशी ने पॉडकास्ट पर किसी और कॉन्टेक्स्ट में कुछ कहा था, जिसे उन्होंने बाद में साफ भी किया। मुझे नहीं लगता कि आसिम ऐसी कोई बात कह सकते हैं।' जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: छोटा भीम टैग मिलने से Arishfa Khan को लगी मिर्ची, Amrapali Dubey से की गंदी लड़ाई

      असिम के सपोर्ट में बोले अरहान खान

      इस मौके पर अरहान खान से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि असिम ऐसा कुछ कर सकते हैं? इस पर अरहान ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि असिम ऐसा कुछ कर सकता है। अगर आप मुझे बताएं कि असिम ने किसी को थप्पड़ मारा, तो मैं मान लूंगा। अगर आप मुझे बताएं कि असिम ने किसी को गाली दी, तो मैं मान लूंगा। लेकिन अगर आप मुझे बताएंगे कि असिम ने ऐसा कुछ किया है, तो इस पर यकीन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं उसे जानता हूं, और वह इतनी छोटी सोच वाला इंसान नहीं है। इसलिए, बिना वजह इसमें मसाला डालकर इस बात को न फैलाएं। जो भी यह सब कर रहा है, प्लीज इस मामले को खत्म करे।'

      हिमांशी खुराना का बयान

      बता दें कि हिमांशी खुराना जब पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में आई थीं तब हिमांशी ने दावा किया था कि असिम उनसे अपने धर्म की अच्छी बातों के बारे में बात करते थे और चाहते थे कि वह भी उन मान्यताओं को समझें और अपना लें, लेकिन उन्हें यह बात सहज नहीं लगती थी और उन्होंने रिश्ते की जगह अपने धर्म को चुना और वह इस रिश्ते में अलग हो गईं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article