टीवी मसाला

Bigg Boss 20: माही विज और अमन गांधी पर भड़कीं Amrapali Dubey, घर में गर्म हुआ माहौल

Bigg Boss 20 New Promo: हाल ही में 'बिग बॉस 20' का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच किचन में खाना बनाने को लेकर तगड़ी बहस देखने को मिलती है।

Image

माही विज और अमन गांधी पर आगबबूला हुईं आम्रपाली दुबे (Pics Credit: Instagram)

Bigg Boss 20: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी 'बिग बॉस 20' में अब धीरे-धीरे अलग तरह का माहौल देखने को मिल रहा है। पहले वीकेंड का वार में सलमान खान की मौजूदगी के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बदलते नजर आए हैं। वहीं दूसरी ओर अब घर में एक नया विवाद देखने को मिला। हाल ही के एपिसोड में रोहेद खान, स्काउट ओप और आसिफ खान को नॉमिनेशन पर चर्चा करने के लिए बिग बॉस ने उन्हें सजा दी। इस चर्चा में शामिल यंग डीएसए कप्तान होने की वजह से सजा से बच गए। अब मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें अमरपाली दुबे की माही विज और अमन गांधी के साथ बेहस होती दिखाई दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 300 करोड़ी होने वाली है 'हनुमान अंश', 39वें दिन कमाई में आई गिरावट)

आम्रपाली-माही के बीच हुई तगड़ी बहस

'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में आम्रपाली दुबे किचन में खाना बनती है, तभी माही विज उन्हें लेकर कमेंट्स करती है। माही के कमेंट्स से आम्रपाली नाराज हो जाती हैं और उन्हें किचन से दूर रहने के लिए कहती हैं। आम्रपाली दुबे कहती हैं कि वह खाने में किसी तरह की नेगेटिविटी नहीं चाहतीं। इसके बाद दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है। इसके बाद आम्रपाली दुबे, माही विज पर तंज कसते हुए बोलती हैं कि वह गेम में बने रहने के लिए दूसरे कंटेस्टेंट्स का सहारा लेती हैं। आम्रपाली दुबे की बातें सुनने के बाद माही विज फूट-फूटकर रोने लगती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Daayra' को लेकर Prithviraj Sukumaran ने कही अहम बात, बोले 'इंडियन सिनेमा में ऐसी फिल्में...')

अमन गांधी से भी भिड़ीं अमरपाली दुबे

माही विज के बाद आम्रपाली दुबे की बहस अमन गांधी से भी होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान आम्रपाली दुबे, अमन के करियर पर कमेंट करते हुए उन्हें ‘स्ट्रगलिंग एक्टर’ कह देती हैं। वह अपने लंबे इंडस्ट्री एक्सपीरियंस का जिक्र करते हुए अमन से अपनी तुलना करती दिखाई देती हैं। हालांकि अमन भी चुप नहीं रहते। अमन भी आम्रपाली को लेकर कहते है कि उन्हें आवाज तो पसंद है लेकिन चेहरा नहीं। इसके बाद दोनों के बीच कई तीखे वार-पलटवार देखने को मिलते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article