टीवी मसाला

Bigg Boss 20: एक्स GF शगुन शर्मा को याद कर रो पड़े अमन गांधी, दर्द बयां कर बोले- बस वो मूव ऑन न कर ले...

Bigg Boss 20 Aman Gandhi Remembers Shagun Sharma: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' में अमन गांधी अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रो पड़े। उन्हें भावुक देख माही विज ने हिम्मत बढ़ाने की कोशिश की।

Image

Bigg Boss 20: अमन गांधी एक्स-GF को याद कर हुए भावुक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Aman Gandhi Remembers Shagun Sharma: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, जिसने लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। 'बिग बॉस 20' में अमन गांधी को कई बार अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए देखा गया। लेकिन बीते दिन लाइव फीड में अमन गांधी अपनी गर्लफ्रेंड शगुन शर्मा को याद कर रो पड़े। उन्हें भावुक देख अरिश्फा खान, माही विज और आम्रपाली दुबे ने उनकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश की। 'बिग बॉस 20' का इससे जुड़ा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मेरा बाप तेरी क्या हालत करेगा', मनोज तिवारी की बेटी Rhiti ने Qazi Touqeer को दी धमकी? हुईं ट्रोल

'बिग बॉस 20' में अमन गांधी अपने आंसुओं को पोछते नजर आए। उन्हें देख माही विज ने कहा, "अरे अरे भाई रो रहा है। अपने प्यार को याद करके रो रहा है। रिश्ता लेकर जाना पड़ेगा अब।" वहीं अमन गांधी ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, "अब मुझे लग रहा है कि क्यों साउथ अफ्रीका जाकर वो सिर्फ मुझसे ही बात कर रही थी। अब समझ आता है। मैं बस उम्मीद कर रहा हूं कि जब मैं बाहर जाऊं न तो वो मूव ऑन न कर ले।" उनकी बात सुनकर माही विज और आम्रपाली दुबे ने कहा, "बहन मूवऑन नहीं करना हां, देखो भाई रो रहा है। इंतजार करना प्लीज।" लेकिन अरिश्फा खान ने इसी बीच कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो इंतजार करेंगी। वहीं अमन गांधी ने जवाब दिया, "हां क्योंकि इतना लंबा वक्त तो हो गया है ना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मर्द की निशानी मूंछ से' Aasif Khan के बयान पर भड़कीं Gauahar Khan, Yung DSA को किया एक्सपोज

    बता दें कि 'बिग बॉस 20' () फेम अमन गांधी और शगुन शर्मा ने लंबे वक्त तक एक-दूजे को डेट किया। दोनों की मुलाकात 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के सेट पर हुई थी। शो में दोनों ने भाई बहन का किरदार अदा किया था। लेकिन असल जिंदगी में वे रिलेशनशिप में थे।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article