टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'मेरा बाप तेरी क्या हालत करेगा', मनोज तिवारी की बेटी Rhiti ने Qazi Touqeer को दी धमकी? हुईं ट्रोल

Rhiti Tiwari Threatend Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रीति तिवारी काजी तौकीर से लड़ाई में हदें पार करती दिखाई दे रही हैं। रीति ने अभद्र भाषा के बाद काजी को धमकी दी है।

Image

qazi touqeer-rhiti tiwari (photo credit- instagram)

Rhiti Tiwari Threatend Qazi Touqeer: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रीति तिवारी और काजी तौकीर (Qazi Touqeer) के बीच का विवाद बढ़ता जा रहा है। शो के शुरुआत दिनों में रीति और काजी एक साथ ही बैठे हुए नजर आते थे, लेकिन अब रीति ने काजी के लिए कई बार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। कैप्टेंसी टास्क के डिस बैटल में रीति ने काजी के लिए अभद्र भाषा के साथ गालियां भी दी थीं, जिसके बाद काजी ने मनोज तिवारी का नाम लेकर उनकी बेटी की शिकायत की थी, लेकिन अब रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) काजी को धमकी देती हुई नजर आई हैं, जिस वजह से वह खूब ट्रोल हो रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kamya Punjabi ने 'बिग बॉस 20' को बताया 'बोरिंग', ट्वीट कर Rhiti Tiwari पर भी कसा तंज

    रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दी धमकी

    कैप्टेंसी टास्क में Diss बैटल के राउंड में यंग डीएसए की टीम जीती थी, जिसके बाद शो में एक और राउंड हुआ। इस टास्क में हारी हुई काजी तौकीर की टीम को मौका मिला कि वे लोग जीती हुई टीम के उन सदस्य को रिजेक्ट कर सकते हैं, जिन्हें वे कैप्टन बनते हुए नहीं देखना चाहते। इस टास्क में उदिति और काजी, रीति तिवारी का नाम लेते हैं और इसी मौके पर काजी और रीति में फिर से बहस हो जाती हैं और रीति काजी को धमकी दे देती हैं। उन्होंने कहा, 'रही बात मेरे बाप की। अगर मेरे बाप आपको ये सब करते हुए देख लेते तो मालूम नहीं आपकी क्या हालत होती।' इस पर काजी ने पूछा कि क्या वो उन्हें धमकी दे रही हैं? रीति ने कहा कि आपको जो समझना है समझो। धमकी ही सही। धमकी देने में इस घर में किसी को मनाही नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: उदिति सिंह की टीम ने रीति तिवारी को लगाई फटकार, कहा- तू कितनी जलनखोर है

      सोशल मीडिया पर रीति और काजी की इस बहस का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग रीति को एक बार फिर ट्रोल कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग रीति को शो से निकालने की बात लिख रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मनोज तिवारी को भी टैग किया है और रीति को शो से लेकर जाने के लिए कहा है। अब अंदाजा इस बात का भी लगाया जा रहा है कि वीकेंड का वार में रीति तिवारी सलमान खान के गुस्से का शिकार होंगी। काजी के फैंस अब वीकेंड का वार में रीति तिवारी की क्लास लगते हुए देखना चाहते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article