टीवी मसाला

Bigg Boss 19: Abhishek Bajaj के इविक्शन से शॉक में Nagma Mirajkar, बोलीं "मैं टॉप 2 में देख रही..."

Abhishek Bajaj Eviction: बिग बॉस 19 से बीती रात कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज का पत्ता कट गया, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस के साथ-साथ नग्मा मिराजकर भी शॉक में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Image

Bigg Boss 19

Abhishek Bajaj Eviction: बिग बॉस 19 में बीती रात दर्शकों ने शॉकिंग डबल इविक्शन देखा, जिसमें अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का पत्ता कट गया। अभिषेक, नीलम और अशनूर बॉटम 3 में थे, जिसके बाद प्रणित मोरे ने अशनूर को सेव किया और अभिषेक-नीलम का इविक्शन हो गया। जैसे ही मेकर्स ने इन दोनों के इविक्शन की घोषणा की, वैसे ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए और उन्होंने मेकर्स पर जमकर गुस्सा उतारा। फैंस का मानना है कि मेकर्स ने अभिषेक को जानबूझकर बाहर किया है क्योंकि वो अच्छा खेल रहे थे, जिस कारण उनका इविक्शन जायज नहीं है।

फैंस के साथ-साथ नग्मा मिराजकर और आवेज दरबार ने भी अभिषेक बजाज के इविक्शन पर गुस्सा जाहिर किया है और कहा है कि वो अभिषेक को टॉप 2 में देख रहे थे। इन दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में बताया है कि अभिषेक जिस तरह का गेम खेल रहे थे वो शो से इतनी जल्दी बाहर होना डिजर्व नहीं करते थे।

आवेज दरबार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, "बधाई हो अभिषेक बजाज, मेरे लिए तू ही विनर है।" आवेज दरबार ने जिस तरह से अपने विचार साझा किए हैं, उससे साफ है कि वो बिल्कुल भी अभिषेक के इविक्शन से खुश नहीं हैं।

नग्मा मिराजकर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "अभिषेक तुम ये डिजर्व नहीं करते थे। मैं तुम्हें आसानी से टॉप 2 में देख रही थी। मुझे नहीं पता है कि तुम्हें क्या सोचकर बहर किया गया है लेकिन तुम बहुत ही अच्छा खेल रहे थे।"

Abhishek

Abhishek

अभिषेक बजाज के बाहर निकलने की खबर ने सभी को हैरान किया है क्योंकि वो शो में न केवल एंटरटेन कर रहे थे बल्कि वो काफी अच्छा गेम भी खेल रहे थे। मेकर्स ने डबल इविक्शन का शॉक देकर अभिषेक बजाज के फैंस को वो करंट दिया है, जो उन्हें कई दिनों तक दर्द देता रहेगा। लोग जिस तरह से अभिषेक के सपोर्ट में आ रहे हैं, उससे साफ है कि उनका गुस्सा आने वाले कई दिनों तक थमने वाला नहीं है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article