Bigg Boss 19 Zeishan Quadri on Father: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) का टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस 19 का घर हमेशा ड्रामा और इमोशंस से भरा रहता है। इस शो से जुड़े एक के बाद एक वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी कोई विवाद सामने आ जाता है, तो कभी ऐसी स्टोरी वायरल हो जाती है जो लोगों को भावुक कर देती है। इसी बीच बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट जीशान कादरी (Zeishan Quadri) ने अपने पिता की निधन पर बात करते हुए इमोशनल हो गए। तो चलिए जानते हैं जीशान कादरी ने क्या बताया।
पापा की बात करते हुए भावुक हुए जीशान कादरी
सलमान खान का शो बिग बॉस 19 एक बार फिर से खबरों में आ गया है। अभी हाल ही में शो से जीशान कादरी शो में भावुक हो गए। इस रियलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में जीशान कादरी ने फेलो कंटेस्टेंट तन्या मित्तल (Tanya Mittal) से अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। जब तन्या ने पूछा कि उनके पैरेंट्स उनसे क्या उम्मीद करते थे, तो जीशान कादरी ने बताया कि वो चाहते थे कि वो स्टेबल गवर्नमेंट जॉब करें, लेकिन जीशान कादरी को एक्शन और फिजिकल एक्टिविटीज ज्यादा पसंद थीं। फिर बात पिता की मौत पर आ गई। जीशान कादरी ने कहा कि 2024 में उनके पिता का निधन हो गया, और उसके बाद ही उन्होंने अपनी जिंदगी और काम को सीरियसली लेना शुरू किया। 'मैं नहीं जानता कि तुम्हारा स्ट्रगल क्या था। मेरी जिंदगी में कभी स्ट्रगल नहीं हुआ। मेरा सब कुछ हंसी-खुशी हो गया'
कौन है जीशान कादरी?
जीशान कादरी बॉलीवुड का फेमस नाम है। जीशान कादरी ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur) के लिए स्क्रिप्ट लिखी, जो अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की कल्ट क्लासिक बनी। इसी फिल्म से जीशान को पहचान मिली।
