Bigg Boss 19 Written Updates: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। इस शो में हर रोज कुछ नया हो रहा है। बीते एपिसोड में गौरव खन्ना घर के नए कैप्टन बने थे, जिसके बाद शहबाज बदेशा का दिल टूट गया। आज का एपिसोड में पूरी सत्ता पलट गई। गौरव खन्ना को कैप्टन से हटा दिया गया। वहीं शहबाज बदेशा के हाथ में सत्ता आ गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में क्या-क्या हुआ।
गौरव खन्ना को लगा झटका
बिग बॉस 19 के एपिसोड 83 में खूब हंगामा हुआ। बीते एपिसोड में गौरव खन्ना कैप्टन बने, लेकिन वो मुश्किल में पड़ गए। ड्यूटी बांटने के चक्कर में उनकी हालत खराब हो गई। तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट ने साफ मना कर दिया कि वो कोई काम नहीं करेंगी। बिग बॉस ने सभी को असेंबली रूम बुलाया और पूछा कि क्या उन्हें गौरव को ऑफर देने से नाराजगी है फिर बिग बॉस ने कहा कि गौरव को हटाकर शहबाज को कैप्टन बना दो। प्रणीत मोरे और अशनूर कौर को छोड़कर बाकी सभी ने गौरव खन्ना के खिलाफ वोट दिया, जिसके बाद गौरव की सत्ता हिल गई।
शहबाज बदेशा बने कैप्टन
बीते एपिसोड में जो इंसान कैप्टन बनने के लिए रो रहा था अब वो आज के एपिसोड में कैप्टन बन गए। साथ ही शहबाज सेफ हो गए वहीं गौरव पर नॉमिनेशन की तलवार लटक गई। इसके बाद गौरव खन्ना भावुक हो गए। अमाल मलिक ने कहा कि गौरव को इस सीजन में होना ही नहीं चाहिए था। शहबाज को गिल्ट हुआ तो वो गौरव से माफी मांगने गए। गौरव ने कहा कि पहले जो गलत शब्द बोले थे, उसके लिए माफी मांगों। शहबाज ने माफी मांगी।
किचन में हुआ तमाशा
जैसे ही सुबह हुई वैसे ही तमाशा शुरू हो गया। किचन में कुनिका सादानंद ने आटा गूंथने को कहा तो गौरव ने ताना मारा। फिर एक टास्क हुआ जिसमें तान्या ने अपनी टीम को विनर बनाया। बेडरूम में कुनिका ने तान्या से कहा कि मालती शायद लेस्बियन है। दूसरी तरफ फरहाना ने औरतों को जननी कहकर जनरलाइज किया तो मालती भड़क गईं और दोनों में बहस हो गई। प्रणीत ने मालती से मज़ाक में कहा कि तुम ध्यान खींचने के लिए झगड़ा करती हो।
रोहित शेट्टी करेंगे वीकेंड का वार को होस्ट
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि इस हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट नहीं करेंगे। इस हफ्ते रोहित शेट्टी शो को होस्ट करने वाले हैं। सलमान खान शूटिंग में बीजी है जिसके चलते वो इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड शूट नहीं कर पाए। ऐसे में मेकर्स ने भाईजान के बदले वीकेंड का वार एपिसोड को धमाकेदार बनाने की कमान रोहित शेट्टी को दी।
