Bigg Boss 19 Written Update: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस शो को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। हर रोज शो में कुछ नया धमाल मच रहा है। तमाम लोग ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। जहां एक तरफ गौरव खन्ना को घर का कैप्टन बनाया गया। वहीं दूसरी तरफ शहबाज बदेशा भावुक होकर रोने लगे। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं आज के एपिसोड में क्या-क्या हुआ?
अमाल ने तान्या पर साधा निशाना
अमाल मलिक ने एक बार फिर से तान्या मित्तल को ट्रोल कर दिया है। आज अमाल ने तान्या की जर्नी पर तंज कसते हुए कहा कि तान्या ने दोस्त की पीठ पर खंजर घोंप दिया। बता दें कि हालिया एपिसोड में भी तान्या मित्तल को अमाल ने जमकर लपेटा था। अमाल ने कुनिका जी की तारीफ की कि वो उम्र के इस पड़ाव में भी एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखती हैं। फिर कुनिका जी ने अमाल को समझाया कि तान्या को जबरदस्ती बदलने की कोशिश मत करो। आज के एपिसोड में तान्या और अमाल ने मिलकर खूब प्लानिंग की। बातचीत के दौरान कुनिका जी ने कहा कि गौरव ने अभी तक शो में कुछ खास किया नहीं, बस यूं ही मौजूदगी दर्ज कराने आया हुआ है।
नेपोटिज्म पर हुई बात
आज के एपिसोड में गौरव खन्ना और अमाल मलिक के बीच नेपोटिज्म और इंडस्ट्री की स्ट्रगल पर गहरी हुई। अमाल ने कहा कि हर आर्टिस्ट को लगभग एक जैसी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं, चाहे स्टार किड हो या बाहर का। मालती ने बीच में कहा कि हर किसी का सफर अलग होता है, सबकी कहानी एक जैसी नहीं होती। फिर अमाल ने अपने दिल की बात खोली और बताया कि उनके पापा डब्बू मलिक को इंडस्ट्री में फेलियर माना जाता था, उनके पास कोई बड़ा बैकग्राउंड या प्रिविलेज नहीं था, फिर भी वो और उनके भाई सफल हुए। अमाल ने गौरव को रिवर्स नेपोटिज्म का प्रोडक्ट कह दिया। गौरव ने जवाब दिया कि सिर्फ कनेक्शन होने से कोई स्टार नहीं बन जाता। कई लोग बड़े घर से होते हैं फिर भी फ्लॉप हो जाते हैं, और कई लोग छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स से मेहनत करके ऊपर पहुंच जाते हैं। दोनों की बातें सुनकर घरवाले चुपचाप सुनते रहे।
गौरव खन्ना बने कैप्टन
एपिसोड में गौरव खन्ना को राशन और कैप्टेंसी टास्क के लिए रूम बुलाया जाता है। बिग बॉस उन्हें दो विकल्प देते हैं या तो वो खुद कैप्टन बनें, लेकिन उसकी कीमत होगी सिर्फ 30% हफ्ते का राशन और पूरे घर को नॉमिनेशन में डालना, या फिर शहबाज बादेशा कैप्टन बनें। गौरव अपनी कैप्टेंसी चुन लेते हैं और पूरे घर को खतरे में डाल देते हैं। जैसे ही फैसला अनाउंस होता है, शहबाज गुस्से से लाल हो जाते हैं।
शहबाज ने कही ये बात
गौरव के कैप्टन बनने के बाद शहबाज ने कहा, 'ये बिल्कुल अनफेयर है' वो जोर-जोर से बोलता है कि उसे ऐप रूम तक नहीं बुलाया गया। अमाल भी शहबाज का साथ देते हुए शो की टीम पर भेदभाव का आरोप लगाता है ।दूसरी तरफ बाकी घरवाले गौरव को कैप्टन बनने की बधाई देते हैं, लेकिन शहबाज और तान्या मिलकर गौरव के पूरे घर को नॉमिनेट करने के फैसले के खिलाफ खूब बोलते हैं। शहबाज़ तो इतना नाराज़ हो जाता है कि कह देता है, 'बस गौरव को ही विनर अनाउंस कर दो, मेकर्स का इतना पक्षपात है तो मैं शो छोड़कर जा रहा हूं' कहते-कहते वो रोने भी लगता है।
