टीवी मसाला

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना को ले डूबी शहबाज की बेईमानी, तान्या मित्तल ने अमाल मलिक को कहा 'भैय्या'

Bigg Boss 19 Written Update 6 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में आज दिखाया गया कि कैप्टेंसी टास्क में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से धक्का मुक्की पर उतर आए। वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल ने हमेशा के लिए अमाल मलिक से मुंह मोड़ लिया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 6 November, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का आज का एपिसोड भी बवाल और धमाल से भरा रहा। टास्क के बीच कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर जहां बवाल हुआ तो वहीं एक और दोस्ती 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में खत्म होती नजर आई। इतना ही नहीं, अशनूर कौर ने जहां तान्या मित्तल की मिमिक्री कर घरवालों को जमकर हंसाया। वहीं दूसरी ओर कैप्टेंसी टास्क में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बीच जमकर बहस हुई। गौरव खन्ना ने फरहाना भटट् को आईना दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आज के एपिसोड में भी गुड़ ढूंढने का अभियान जारी रहा। इसी बीच अशनूर कौर ने सिर पर चुन्नी ओढ़कर तान्या मित्तल की मिमिक्री की। वह न केवल सबके लिए चाय बनाकर लाईं, बल्कि उन्होंने अमाल मलिक का हाथ थामकर उनसे बातचीत की और कहानी भी सुनाई। अशनूर कौर को देखकर शहबाज, अमाल, अभिषेक, गौरव खन्ना और मृदुल तिवारी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कैप्टेंसी टास्क का ऐलान हुआ, जिसमें एक गिटार के आकार का डांस प्लेटफॉर्म लगा। इस प्लेटफॉर्म पर कंटेस्टेंट्स को डांस करना था। जहां पहले टास्क में तान्या मित्तल और शहबाज बडेशा बाहर हुए। ऐसे में बिग बॉस ने शहबाज बडेशा को संचालक बना दिया। शो में आगे दिखाया गया कि टास्क के बीच ही मृदुल तिवारी और फरहाना भट्ट की धक्का-मुक्की शुरू हो गई। वहीं गाना रुकने पर दोनों एक ही बॉक्स में थे, जिससे शहबाज ने फरहाना और मृदुल को बाहर कर दिया। इसके बाद नीलम गिरी और कुनिका सदानंद ने धक्का देकर अभिषेक बजाज को नीचे गिरा दिया। अभिषेक बजाज ने नीलम गिरी से बदला लेने के लिए उन्हीं के बॉक्स में खड़े हो गए और अपने साथ-साथ उन्हें भी कैप्टेंसी रेस से बाहर करवा लिया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि टास्क में अमाल मलिक को बचाने के लिए शहबाज बडेशा ने मालती चाहर और गौरव खन्ना की बलि दे दी, जिससे फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और नीलम गिरी ने 'अनुपमा' एक्टर का खूब मजाक बनाया। फरहाना भट्ट ने बार-बार टीवी का सुपरस्टार कहकर गौरव को चिढ़ाने की भी कोशिश की, लेकिन गौरव ने मुंह बंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और झगड़े के बीच अपना रौद्र रूप भी दिखाया। टास्क के अंत में अमाल मलिक ने जीत दर्ज कर फिर से कैप्टेंसी हासिल की। दूसरी तरफ झगड़े के बाद गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को एहसान फरामोश जैसे टैग दिये।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि अमाल मलिक ने तान्या मित्तल से बात करने की कोशिश की, लेकिन तान्या ने उन्हें जरा भी भाव नहीं दिया। तान्या मित्तल ने कहा कि तुझे जो कहना था, तू टास्क में कह चुका है और अब बस डन। इसपर अमाल मलिक ने जवाब दिया कि हम डेट नहीं कर रहे हैं जो डन। अमाल उठकर जाने लगे, जिसपर तान्या ने उन्हें कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि अमाल मलिक ने घरवालों को ड्यूटीज बांटने की कोशिश की। इस दौरान डाइनिंग टेबल पर बैठकर तान्या मित्तल ने सबके सामने अमाल मलिक को भैय्या कह दिया। लेकिन इस दौरान भी जमकर जगड़े हुए। अभिषेक बजाज ने कहा कि फरहाना भट्ट को बर्तन मांजने की ड्यूटी नहीं देनी चाहिए। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर भद्दी बातें भी कहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article