Bigg Boss 19 Written Update 26 November 2025: टीवी के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 19' ने अपने हर एक एपिसोड के साथ छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' का हर एक एपिसोड टीवी पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। वहीं आज के एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार से लेकर तकरार तक खूब देखने को मिली। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स ने अपनी दोस्ती की ताकत दिखाते हुए टास्क में जीत दर्ज कर ली तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स हार का मुंह देखकर हताश नजर आए। 'बिग बॉस 19' के आज के एपिसोड में धमाल और कमाल दोनों ही दिखाई दिया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बिग बॉस ने टिकट टू फिनाले की दावेदारी के लिए टास्क का ऐलान किया, जिसके तहत गार्डन में आग का दरिया बनाया गया। इस टास्क में जहां दो प्रतियोगी होते तो वहीं दो उनके हेल्पर होते। सबसे पहला टास्क अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच हुआ, जिसमें गौरव खन्ना जहां अशनूर के हेल्पर बने तो वहीं प्रणित मोरे तान्या मित्तल के हेल्पर बने। लेकिन टास्क में रणनीति और बल का इस्तेमाल करते हुए अशनूर कौर ने जीत दर्ज की, जिससे तान्या मित्तल हताश हो गईं। उन्होंने अशनूर कौर पर आरोप लगाया कि वह हमेशा ही ग्रुप में खेली हैं और इसलिए कभी फिनाले में नहीं जा पाएंगी। यहां तक कि उन्होंने गौरव का नाम लेकर भी बहुत बुरा-भला कहा, जिसपर गौरव खन्ना ने ताना मारा कि तान्या का चेहरा सबके सामने आ गया। अच्छाई का नाटक इसका खत्म हो गया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अगला राउंड प्रणित मोरे और शहबाज बडेशा के बीच हुआ, जिसमें प्रणित के हेल्पर गौरव बनें तो वहीं शहबाज बडेशा की पार्टनर अशनूर कौर बनीं। इस राउंड में प्रणित मोरे ने जीत दर्ज की। तीसरा राउंड मालती चाहर और गौरव खन्ना के बीच हुआ, जिसमें हर किसी ने गौरव की जीत की कामना की। गौरव खन्ना ने जीत दर्ज कर कंटेंडरशिप हासिल की। चौथा राउंड फरहाना भट्ट और अमाल मलिक के बीच हुआ। लेकिन इस राउंड में अमाल का पैर फिसल गया और फरहाना भट्ट को आगे निकलने का मौका मिला। लेकिन अपनी जीत से फरहाना भट्ट खुश नहीं हुईं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल के बीच भी झगड़ा हुआ। दरअसल, तान्या मित्तल अशनूर कौर को ताने दे रही थीं, जिसपर फरहाना भट्ट ने भी बोलना शुरू कर दिया। ऐसे में प्रणित मोरे ने तान्या और फरहाना को दोगला बताया और कहा कि अब तुम्हारी इंडीविजुअलिटी कहां गई। ऐसे में तान्या मित्तल ने प्रणित से कहा कि तू ये जो भी कर रहा है, अच्छा नहीं लग रहा। वहीं प्रणित ने जवाब दिया कि तू क्या अच्छी लगती है जो ये ढोंग करती है? उनकी बातों के बीच फरहाना भट्ट बोल पड़ीं, लेकिन प्रणित मोरे ने उन्हें भी करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। गुस्से में तान्या मित्तल ने प्रणित से कहा कि उनका कोई वजूद नहीं है, लेकिन बदले में स्टैंडअप कॉमेडियन ने उन्हें जरा भी भाव नहीं दिया।
