Bigg Boss 19, November 9, Episode Highlights: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया है। इस बार दो वीकेंड का वार में एक्जिट ने सबको हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में क्या-क्या हुआ जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
सलमान ने लगाई अभिषेक की क्लास
सलमान खान ने अभिषेक को तन्या मित्तल के साथ फ्लर्टिंग का इल्जाम लगाने पर लताड़ा। सलमान ने बाजाज से कहा, 'तन्या तो फुल फ्लर्ट करना चाहती है भाई। तो कॉम्प्लिमेंट लेते वक्त इन्होंने कॉम्प्लिमेंट ले लिया और बाद में उसे फ्लर्टिंग का नाम दे दिया।' होस्ट ने ये भी कहा कि बाजाज ने नेशनल टीवी पर तन्या का कैरेक्टर असैसिनेट करने की कोशिश की। इसके बाद सलमान खान ने अभिषेक बाजाज को उसनी चालाक स्ट्रैटेजी के लिए डांटा और एक्सपोज किया। सलमान ने अश्विनूर कौर से भी सवाल किया कि वो अभिषेक से इतनी कंट्रोल क्यों हो रही है।शो में पहुंचीं दे दे प्यार दे 2 की स्टारकास्ट
फिल्म दे दे प्यार दे 2 (De de Pyaar De 2) के प्रमोशन के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), आर. माधवन (R Madhavan) और मीजान जाफरी (Meezan Jafri) सलमान खान के शो में आए। इस दौरान सलमान खान और अजय देवगन ने पहला तू दूजा तू पर डांस किया और साथ में धमाल मचाया। इस दौरान अजय देवगन प्रणित मोरे संग मस्ती करते भी दिखे।
डबल एलिमिनेशन ने सबको चौंकाया
आखिर में सलमान ने बम फोड़ा और ऐलान किया कि दो कंटेस्टेंट्स बाहर होंगे। नीलम, अभिषेक, अश्विनूर, गौरव और फरहाना में से उन्होंने आखिरी दो को सेफ बताया। प्रणीत को स्पेशल पावर मिली नीलम, अश्विनूर और अभिषेक में से एक को बचाने की। उसने अश्विनूर को चुना और इसी तरह नीलम और अभिषेक एलिमिनेशन का शिकार हो गए।
