Bigg Boss 19 These 4 Contestants Nominated For Eviction: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिलता है। जहां इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' से जीशान कादरी के बेघर होने की खबर सामने आई तो वहीं अब एक बार फिर से बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई, जिसमें चार कंटेस्टेंट्स पर घर से बेघर होने की गाज गिरी। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया की चपेट में गौरव खन्ना से लेकर नीलम गिरी तक आए। वहीं दर्शकों ने भी अभी से ही कयास लगाने शुरू कर दिये हैं कि इस सप्ताह 'बिग बॉस 19' से कौन बाहर जा सकता है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस सप्ताह हुई नॉमिनेशन प्रक्रिया के लिए पानीपूरी टास्क हुआ। एक कंटेस्टेंट करीब पांच सदस्यों को पानीपूरी खिलाते हुए उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर सकता था। ऐसे में सबसे ज्यादा जिन कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर करने के लिए पानीपूरी खिलाई गई, वो थे गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, नीलम गिरी और मालती चाहर। लेकिन टास्क के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स दूसरों को बलपूर्वक पानीपूरी खिला रहे थे, जिसपर अमाल मलिक और अभिषेक बजाज की जमकर लड़ाई हुई।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नॉमिनेट हुए इन कंटेस्टेंट्स पर अब फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "मालती गई अगर मेकर्स ने नीलम को बचा लिया तो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जाहिर तौर पर नीलम जाएगी, क्योंकि कोई भी इस बार उन्हें नहीं बचाएगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "मालती तो गई, लेकिन हो सकता है कि उसे बचाने के लिए नीलम जाए या फिर दिवाली पर मेकर्स कोई एविक्शन ही न करें।" बता दें कि इस सप्ताह घर से जीशान कादरी बेघर हो गए, जिसपर दर्शकों को थोड़ा हैरत हुई। वहीं कुछ दर्शकों ने खिल्ली भी उड़ाई की जीशान भाई नीलम को बचाते-बचाते खुद ही घर से बेघर हो गए। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस सप्ताह किस कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ता है।
