टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अमाल और नेहल को साथ हंसी-मजाक करता देख चिढ़ गईं तान्या मित्तल, बोलीं- खत्म, इससे बात नहीं करनी

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Ends Friendship With Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नेहल चुडासमा और अमाल मलिक को साथ में हंसी-मजाक करता देख तान्या मित्तल को जलन हुई। इतना ही नहीं, उन्होंने अमाल संग दोस्ती खत्म करने की भी बात की।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Tanya Mittal Ends Friendship With Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन बवाल देखने को मिलता है। छोटी-छोटी बातों पर भी कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से झगड़ बैठते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इन दिनों तान्या मित्तल और नेहल चुडासमा के बीच भी खूब खींचतान चल रही है। जहां नेहल ने तान्या पर आरोप लगाया है कि वह लोगों के सामने कुछ और व पीठ पीछे कुछ और हैं तो वहीं तान्या का कहना है कि नेहल चुडासमा उनसे जलती हैं। इन सबसे इतर हाल ही में 'बिग बॉस 19' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नेहल चुडासमा और अमाल मलिक को साथ में हंसी-मजाक करता देख तान्या मित्तल इस कदर चिढ़ गईं कि उन्होंने सिंगर संग दोस्ती खत्म करने की भी मांग की।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि जहां अमाल मलिक, नेहल चुडासमा और फरहाना भट्ट के साथ बैठकर गप्पे लड़ा रहे थे तो वहीं तान्या मित्तल और नीलम गिरी साथ में बेड पर बातें कर रही थीं। तान्या मित्तल ने अमाल मलिक और नेहल को देखकर कहा कि बाहर ये लोग क्या कर रहे हैं। इसपर नीलम ने जवाब दिया कि क्या पता, तुमको क्यों जलन हो रही है। वहीं तान्या मित्तल ने जवाब में कहा, "इनसे जलना पड़ा ना जिस दिन तो तू समझ लेना कि मैं असल में गरीब हो गई। चल क्या रहा है इस घर में समझ तो आ ही नहीं रहा। वहां बैठा रहता है ये पागलों की तरह।" वहीं उनकी बातें सुन नीलम गिरी ने कहा, "यार मुझे तो बहुत गुस्सा आता है, ये (अमाल मलिक) हम लोगों से अलग हो गया है रे।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नीलम गिरी और तान्या मित्तल की बातें यहीं खत्म नहीं हुईं। तान्या ने कहा, "अब मुझे नहीं बात करनी इससे। नेहल मेरे मुंह पर पानी फेंकी, उसके बाद मैं इतना रोई हूं। लेकिन ये फिर भी उसी के साथ जाकर बैठा है। खत्म बस, अब मुझे बात नहीं करनी उससे।" 'बिग बॉस 19' का ये प्रोमो वीडियो देख यूजर्स ने भी तान्या मित्तल की खिल्ली उड़ाई। दर्शकों ने कहा कि अब साफ पता चल रहा है कि कौन किससे जल रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article