Bigg Boss 19 When And Where To Watch, Know Full Information: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस' के पिछले सीजन्स ने अभी तक छोटे पर्दे पर खूब धूम मचाई है, वहीं अब सीजन 19 भी दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 19' के लिए अभी से ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। वहीं मेकर्स भी इसे दिलचस्प बनाने के लिए तमाम दांव-पेंच खेल रहे हैं। सलमान खान का ये शो न केवल अपने पिछले सीजन्स से बेहद हटकर होगा, बल्कि इसकी गेम का तरीका भी बिल्कुल अलग होने वाला है। तो सलमान खान के 'बिग बॉस 19' को कब और कहां देख सकते हैं, व इस सीजन में क्या-क्या खास होने वाला है। ये सभी बातें जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए-
कब और कहां होगा 'बिग बॉस 19' का प्रीमियर
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रीमियर 24 अगस्त को कलर्स व जियो हॉटस्टार पर होने वाला है। प्रीमियर से इतर 'बिग बॉस 19' बाकी दिन रात के 10:30 बजे टीवी पर टेलीकास्ट होगा। हालांकि इसके एक्सक्लुसिव एपिसोड रात 9 बजे ही जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो जाएंगे, ऐसे में दर्शक टीवी से पहले ओटीटी पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
प्रीमियर पर लगेगा सितारों का मेला
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रीमियर पर सलमान खान का स्वैग और कंटेस्टेंट्स की एंट्री तो देखने को मिलेगी ही। लेकिन प्रीमियर की रात को खास बनाने के लिए मेकर्स और भी कई स्टार्स की एंट्री कराएंगे। बताया जा रहा है कि सोनाली बेंद्रे प्रीमियर पर सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करती नजर आएंगी। उनके अलावा स्वरा भास्कर, मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव के भी 'बिग बॉस 19' के प्रीमियर का हिस्सा बनने की खबर सामने आई है।
'बिग बॉस 19' में लगेगा 'डेमोक्रेजी' का तड़का
सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) पूरी तरह राजनीति पर आधारित होगा। ऐसे में इस सीजन में 'डेमोक्रेजी' का तड़का भी देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस सीजन में कैप्टन की जगह लीडर होगा, जिसे दो पार्टियों के बीच हुए चुनाव में से चुना जाएगा। खबरों की मानें तो घर दो दलों में बंट जाएगा और लीडर चुनने के लिए वे दल चुनाव लड़ेंगे।
अकेले सलमान खान ही नहीं होस्ट करेंगे "बिग बॉस 19'
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की एक खास बात यह भी है कि इस बार ये शो 3 नहीं बल्कि 5 महीने तक टीवी पर धाक जमाकर बैठेगा। लेकिन अकेले सलमान खान ही इसे होस्ट नहीं करने वाले। बल्कि सलमान खान के अलावा करण जौहर और फराह खान भी बिग बॉस 19 को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से 3 महीने तक शो को होस्ट करेंगे। उनके बाद फराह खान या करण जौहर होस्ट की गद्दी संभालेंगे।
कंटेस्टेंट्स को मिलेगी पावर
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में इस बार कंटेस्टेंट्स के हाथ में कई सुपररपावर होने वाली है। जहां एक तरफ घरवालों के नॉमिनेशन में दर्शकों की भूमिका होगी तो वहीं उनके एलिमिनेशन में बाकी कंटेस्टेंट्स का बड़ा हाथ रहेगा।
