टीवी मसाला

Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में इस हफ्ते घरवालों की क्लास लेंगे रोहित शेट्टी, महसूस नहीं होंगे देंगे भाईजान की कमी

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि इस हफ्ते सलमान खान वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट नहीं करेंगे। इस हफ्ते घरवालों की क्लास लेने आएंगे डायरेक्टर रोहित शेट्टी जो पहले भी कई बार शो को होस्ट कर चुके हैं।

bb 19 host

Image Source: Instagram

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: टीवी दुनिया का चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 19वें सीजन के साथ छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। शो में नए ट्विस्ट और टर्न्स लाकर मेकर्स जनता का दिल जीतने की पूरी कोशिश करते हुए दिखाई दिए। अभी हाल ही में आई टीआरपी लिस्ट ने 'बिग बॉस 19' के मेकर्स को आईना दिखाया। शो 'बिग बॉस 19' को 1.4 रेटिंग मिली जो पिछले के मुताबिक कम है। ये गिरावट अनफ़ेयर एलिमिनेशन के कारण देखने को मिली। वहीं अब उड़ती उड़ती खबर सामने आई है कि इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' को होस्ट सलमान खान नहीं करेंगे बल्कि कोई और करेगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए नाम।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के सेट से खबर सामने आई है कि इस वीकेंड का वार दर्शक सलमान खान (Salman Khan) को नहीं देख पाएंगे। दरअसल सलमान खान शूटिंग में बीजी है जिसके चलते वो इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड शूट नहीं कर पाए। ऐसे में मेकर्स ने भाईजान के बदले वीकेंड का वार एपिसोड में धमाकेदार बनाने की कमान रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) को दी। बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी इस हफ्ते घरवालों की क्लास लगाएंगे जो देखने में काफी दिलचस्प होने वाला है। इससे पहले रोहित शेट्टी कई बार सलमान खान की गैर मौजूदगी में शो होस्ट कर चुके हैं। हालांकि फैंस को सलमान की कमी इस हफ्ते जरूर खलने वाली है। अभी तक मेकर्स ने इन रुमर्स पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पहले खबर थी की फराह खान होस्ट कर सकती हैं।

वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूरा घर नॉमिनेटेड हैं जिसका कारण है गौरव खन्ना। कैप्टेंसी के लिए गौरव खन्ना ने सभी को नॉमिनेशन की सूली पर लटका दिया था। इसी हफ्ते मृदुल तिवारी मिड इविक्शन के चलते बेघर हो गए तो ऐसे में जनता मेकर्स पर भड़ास निकाल रही है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस हफ्ते घर में खड़े हुए मुद्दों पर रोहित शेट्टी कैसे कंटेस्टेंट्स की लंका लगाएंगे। बात दें शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले दिसंबर महीने में होगा और जनता को इसी दिन अपना विनर मिल जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज

खुशबू डोगरा
खुशबू डोगरा Author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article