टीवी मसाला

Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी ने तान्या मित्तल के 'दोगलेपन' से उठाया पर्दा, नेशनल TV पर बोले- आप झूठ बोल रही हो...

Bigg Boss 19 Rohit Shetty Expose Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी ने मजाक-मजाक में तान्या मित्तल के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। उन्होंने नेशनल टीवी पर तान्या मित्तल को झूठा बताया। रोहित का ये अवतार देख तान्या भी हैरान रह गईं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Rohit Shetty Expose Tanya Mittal: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' में आज वीकेंड का वार रोहित शेट्टी होस्त करते नजर आएंगे। वह शो में रहकर कंटेस्टेंट्स के साथ गेम तो खेलेंगे ही, साथ ही उनका पर्दाफाश करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह वीकेंड का वार पर अमाल मलिक से लेकर शहबाज बडेशा तक की क्लास लगने वाली है। वहीं हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) तान्या मित्तल का पर्दाफाश करते दिखाई दिये। रोहित शेट्टी ने नेशनल टीवी पर तान्या मित्तल को 'झूठा' भी बताया। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों को भी हैरान कर दिया है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फरहाना भट्ट को 'कैटलिस्ट' बताया। उन्होंने कहा कि तुम कैटलिस्ट हो, जिसने बिग बॉस में सबका ब्लड प्रेशर बढ़ाकर रखा हुआ है। इसपर फरहाना भट्ट ने बताया कि मैंने आपके साथ भी काम किया हुआ है। वहीं रोहित शेट्टी ने जवाब दिया कि मैं जानता हूं, तुम इतनी बड़ी गुंडी हो, वहां पर तो बहुत तमीज से पेश आई थी। रोहित शेट्टी ने तान्या मित्तल से भी बात की और कहा, "मैं बता दूं कि मेरा नाम रोहित शेट्टी है और मैं एक शो भी होस्ट करता हूं जो टीवी पर आता है।" रोहित शेट्टी ने आगे तान्या मित्तल से कैप्टेंसी के सिलसिले में सवाल भी किया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने तान्या मित्तल से कहा, "30 प्रतिशत राशन, सब नॉमिनेटेड और मैं कैप्टन तो आप क्या करतीं?" इसपर तान्या मित्तल ने जवाब दिया कि सर मैं नहीं चुनती। वहीं रोहित शेट्टी ने उन्हें जवाब दिया, "झूठ बोल रही हो तान्या आप, मैं आपके मुंह पर बोल रहा हूं कि झूठ बोल रही हो।" रोहित शेट्टी का ये अवतार देख तान्या मित्तल भी हैरान रह गईं। ऐसे में ये देखना अब दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी द्वारा लगाई गी क्लास से 'बिग बॉस 19' के इन कंटेस्टेंट्स का गेम क्या नया मोड़ लेता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article