टीवी मसाला

Bigg Boss 19: रोहित शेट्टी ने चुटकियों में खोली अमाल मलिक की पोल, धमकियों पर फटकारते हुए बोले- खोलूं दरवाजा...

Bigg Boss 19 Rohit Shetty Bashed Amaal Mallik: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि रोहित शेट्टी, अमाल मलिक को जमकर फटकारते नजर आएंगे। उन्होंने अमाल को धमकियों पर लताड़ते हुए कहा कि खोल दूं दरवाजा?

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Rohit Shetty Bashed Amaal Mallik: टीवी का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 19' अपने हर एपिसोड के साथ खूब लाइमलाइट बटोरता है। शो के फिनाले में तीन सप्ताह ही बाकी रह गए हैं, वहीं इसके कंटेस्टेंट्स भी अपनी गेम के लिए चर्चा में नजर आते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते दिन गौरव खन्ना से उनकी कैप्टेंसी छीन ली गई, क्योंकि अमाल मलिक सहित कई कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस को पक्षपाती बताया था। अमाल मलिक ने बिग बॉस को ये तक धमकी दी थी कि वह शो छोड़कर चले जाएंगे। लेकिन अब रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार पर अमाल मलिक की पोल खोलने और उनका दोगलापन सामने लाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें रोहित शेट्टी अमाल मलिक को लताड़ते नजर आए। उन्होंने ये तक कहा कि तुम जो धमकियां दे रहे हो, मैं खोल दूं दरवाजा। 'बिग बॉस 19' में रोहित शेट्टी ने अमाल मलिक को बेनकाब करते हुए कहा, "शहबाज ने भी कहा था कि मैं भी कैप्टेंसी चुनता, तो फिर गौरव कैसे गलत हुआ?" उनकी बात पर अमाल मलिक ने जवाब दिया कि बिल्कुल सर। वहीं रोहित शेट्टी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अमाल दिमाग से चीजें सोचकर बोला करो। जब आपकी प्लानिंग के हिसाब से चीजें नहीं हुईं तो गलत।" उनकी बातों पर अमाल मलिक ने कहा कि सर ये दिल की भावनाएं थीं। वहीं रोहित शेट्टी ने उन्हें लताड़ते हुए कहा, "दिल की भावनाएं और शो को पक्षपाती कहने में फर्क होता है। शो पक्षपाती है क्या? आप बोलते हो कि मैं घर छोड़कर चला जाऊंगा, ये करूंगा? मैं खोल दूं दरवाजा? आप गलत कर रहे हो।"

बता दें कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक को लताड़ लगता देख दर्शक भी खुश नजर आए। 'बिग बॉस 19' के एक यूजर ने लिखा, "अमाल मलिक कमेंट के साथ आया था और रोहित सर क्लाइमैक्स सीन के साथ आए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "रोहित शेट्टी ने अमाल मलिक को ऐसा सुनाया कि मास्क ही नहीं, पूरा फिल्टर उतार दिया। बिग बॉस पर कमेंट सस्ता था, एक्सपोजर प्रीमियम मिल गया।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article