टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Promo: जीशान-बसीर समेत इन सदस्यों ने उतार फेंका अपना माइक, बिग बॉस को चुनौती देना पड़ेगा एक-एक पर भारी!

Bigg Boss 19 Latest Promo: बिग बॉस 19 में एक के बाद एक नया हंगामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ घर के लोग अमाल के साथ हैं वहीं दूसरी तरफ अमाल मलिक को निकालने की बात हो रही है। बिग बॉस के फैंस का कहना है कि बिग बॉस अमाल को सेव कर रहे हैं।

Image

Image Source: X

Bigg Boss 19 Latest Promo: टीवी का सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस अपने सीजन 19( Bigg Boss 19) के साथ फैंस का मनोरंजन कर रहा है। इस सीजन को शुरू हुए एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है, अब घर के अंदर लोगों का असली चेहरा सामने आने लगा है। जिसके बाद घर के लोगों के बीच लड़ाई-झड़गा भी बढ़ गया है। आए दिन कोई न कोई हंगामा देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से घरवाले एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। बात करें पिछले एपिसोड की तो टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के भी झड़गा हो गया। उसके बाद घर वालों को अमाल के राज का भी पता चला। आज अशनुर को लेकर घर में बड़ा हंगामा होगा, जिसमें सभी घर वाले अपना माइक हटा देते हैं।

कुनिका सदानन्द ( Kunickaa Sadanand) बिग बॉस से कहती है कि आप अमाल मलिक( Amaal Malik) की वीडियो दिखाइए, जिसमें उन्होंने अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) के बारे में बातें की हैं और अभिषेक बजाज के साथ जो झड़गा किया है । तभी अशनुर और अभिषेक भी गुस्से में आ जाते हैं। अशनुर कौर कहती है कि बिग बॉस मुझे कन्फेशन रूम में बुलाइए। तभी अमाल मलिक भी गुस्से में आ जाता है, वह सभी से कहता है कि निकालना है तो निकाल दीजिए। जीशान-तान्या समेत अमाल के लोग उन्हें समझाते हैं। बसीर अली गुस्से में माइक उतार देता है और वह कहने लगता है मुझे नहीं खेलना । दूसरी तरफ जीशान कादरी भी अपना माइक उतारकर फेंक देता है। यही नहीं अमाल भी अपना माइक उतार देता है।

बिग बॉस ने लगाई सबको फटकार

ये सब ड्रामा देखकर बिग बॉस सभी घरवालों को बुलाते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि मैं ये बार-बार माइक उतारने की धमकी बर्दाश्त नहीं करूंगा। लोग बार-बार माइक उतार रहे हैं, ये यहां पर नहीं चलेगा। इस धमकी को अपने पास रखो। इस प्रोमो पर फैंस भी अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं, लोगों का कहना है कि बिग बॉस अमाल मलिक को बचा रहे हैं। वहीं अन्य लोगों का कहना है कि अमाल घरवालों के साथ गलत कर रहा है। घर में दो ग्रुप बन गए हैं जिनके बीच जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article