टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फिनाले से पहले जनता के बीच पॉपुलर हुआ ये कंटेस्टेंट, रैंकिंग में गौरव खन्ना का गिरा चार्म

Bigg Boss 19 Popularity Ranking: सोशल मीडिया पर शो 'बिग बॉस 19' की हर हफ्ते रिलीज होने वाली पॉपुलैरिटी रैंकिंग सामने आ चुकी है। इस बार भी फरहाना भट्ट ने सभी को मात देकर पहली पोजीशन पर दबदबा बनाए रखा तो दूसरी तरफ गौरव खन्ना की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिला।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Popularity Ranking: फिनाले का काउंटडाउन शुरू होते ही 'बिग बॉस 19' का खेल और भी दिलचस्प मोड़ ले रहा है। जहां एक तरफ घर के कंटेस्टेंट्स के बीच पॉपुलैरिटी की जंग तेज हो चुकी है, वहीं जनता ने अपने नए फेवरेट कंटेस्टेंट को ताज पहनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच चौंकाने वाली बात यह है कि लगातार टॉप रैंक में बने रहने वाले गौरव खन्ना की पॉपुलैरिटी में गिरावट दर्ज की गई है। आखिर किसने बाजी मारकर सबका ध्यान खींच लिया? आइए जानते हैं टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

    सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) की 14वें हफ्ते की सामने आई पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट सामने आ गई है। फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) को पहली पोजिशन हाथ लगी तो दूसरे स्थान से गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को संतुष्ट होना पड़ा। स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) को मिला तीसरा स्थान। पॉपुलैरिटी रैंकिंग में अमाल मलिक (Amaal Mallik) को 1,846 वोटस के चलते चौथे स्थान पर बैठना पड़ा। पांचवे नंबर पर तान्या मित्तल (Tanya Mittal) तो वहीं आखरी स्पॉट मालती चाहर (Malti Chahar) के हाथ लगा। फरहाना भट्ट लगातार इस लिस्ट में टॉप करते हुए दर्शकों के बीच अपना अच्छा खासा बज बना रही है। वहीं पिछले कई हफ्तों से गौरव खन्ना को जनता से ज्यादा प्यार नहीं मिल रहा लेकिन अपनी मेहनत से उन्होंने टिकत टू फिनाले जीता। देखते ही देखते शो अपने आखरी पढ़ाव पर आ पहुंचा है। जानकारी देते हुए बताएं कि ये पॉपुलैरिटी रैंकिंग लिस्ट शो के फैन पेज 'बिग बॉस तक' ने जारी की है।

    बता दें कलर्स टीवी का फेमस शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होगा। टॉप 5 फाइनलिस्ट बने हैं गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक। ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा। वहीं आज घर में मीडिया कॉन्फ्रेंस होगी जिसमें पत्रकार टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को अपने तीखे सवालों से घायल करेंगे।

    Khushboo Dogra
    खुशबू डोगराauthor

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

    और पढ़ें
    End of Article