Baseer Ali on Kundali Bhagya: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। 16 स्टार्स ने घर में एंट्री जो अब एक साथ गेम खेलेंगे। इस बार बिग बॉस में राजनीति का तड़का लगाएगा गया जिसके चलते घरवालों की सरकार होगी। 'बिग बॉस 19' के घर और नियमों में कई बदलाव कीये गए हैं। इस बार शो में एक्टर बसीर अली ने भी हिस्सा लिया जो कई रियलिटी शोज का हिस्सा पहले रह चुके हैं। आखिरी बार एक्टर को सीरियल 'कुंडली भाग्य' में देखा गया था जिसको लेकर बसीर ने ऐसा खुलासा किया कि जिसे सुन सभी सन्न रह गए।
इंडिया फॉर्म संग एक्सक्लूसिव बातचीत में बसीर अली (Baseer Ali) कहते हैं 'सेट पर ज़बरदस्त राजनीति थी। सबकी तरफ़ से नहीं, लेकिन कुछ लोगों की तरफ़ से। कुछ लोग तो काफ़ी कूटनीतिक थे क्यूंकी उनके अलग-अलग छिपे हुए इरादे थे। मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा कि वो लोगों से क्या चाह रहे थे। उन्हें कंट्रोवर्सी चाहिए था, उन्हें ड्रामा चाहिए था, बिल्कुल आम मसाला जैसा।' बसीर के इस खुलासे से लोग काफी चौंक गए कि सीरियल के सेट पर भी कुछ ऐसा होता है।
'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में बसीर अली के साथ साथ शक्ति आनंद, अद्रिजा रॉय, पारस कलनावत, श्रद्धा आर्या जैसे कई कलाकार नजर आए थे। इसी साल के शुरुआत में करीब 7 साल बास सीरियल ने टीवी दुनिया को अलविदा कहा था। बसीर अली की बात करें तो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में उनका गेम काफी देखने लायक होने वाला। शो में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं।
