टीवी मसाला

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो का हिस्सा नहीं होंगी Meera Deosthale, बताई शो ना करने की वजह

Meera Deosthale Not a part of Bigg Boss 19: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस मीरा देओस्थले (Meera Deosthale) को लेकर कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि उन्हें मेकर्स ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ऑफर किया है। इन खबरों पर अब मीरा ने रिएक्शन देते हुआ कहा कि यह खबरें गलत हैं।

Image

Meera Deosthale Not a part of Bigg Boss 19

Meera Deosthale Not a part of Bigg Boss 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को देखने के लिए फैन्स के अंदर बेताबी बढ़ती जा रही है। यह शो दिन-ब-दिन चर्चा में बना हुआ है। फैन्स के अंदर यह जानने की भी तलब मची हुई है कि 'बिग बॉस 19' में इस साल कौन-कौन से सेलेब्स नजर आएंगे। काफी समय से इस विवादास्पद रियलिटी शो में भाग लेने के लिए टीवी एक्ट्रेस मीरा देओस्थले का नाम सामने आ रहा था। खबरें वायरल होने के बाद अब मीरा देओस्थले (Meera Deosthale) ने शो का हिस्सा बनने की सच्चाई लोगों के बीच उजागर कर दी है।

पिंकविला ने जब मीरा देओस्थले से संपर्क किया तो एक्ट्रेस ने 'बिग बॉस 19' करने पर अपनी चुप्पी तोड़ी। मीरा देओस्थले ने बताया कि इस तरह की जो भी खबरें सामने आ रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मीरा देओस्थले की एंट्री इस शो में हो गई है। मगर अब मीरा देओस्थले ने खुद भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो नहीं कर रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मीरा देओस्थले टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। बीते कुछ सालों में मीरा ने टीवी शोज में एक्टिंग कर लोगों का दिल जीता है। टीवी सीरियल 'उड़ान' करने के बाद मीरा एक घरेलू नाम बन गई थीं। इसके बाद मीरा ने 'विद्या', 'गुड़ से मीठा इश्क' और 'कुछ रीत जगत की ऐसी है' जैसे कई शोज किए हैं। वहीं दूसरी ओर 'बिग बॉस 19' जल्द ही लॉन्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसे 29 या 30 अगस्त के दिन लॉन्च करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article