Bigg Boss 19 Contestants Get Grilled In Media Round: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में फिनाले का दिन धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है, वहीं शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट्स भी मिल चुके हैं। लेकिन फिनाले में पहुंचने से पहले भी कंटेस्टेंट्स को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसमें से एक चुनौती है कंटेस्टेंट्स द्वारा मीडिया राउंड का हिस्सा बनना। 'बिग बॉस 19' में हर बार की तरह इस बार भी टॉप कंटेस्टेंट्स मीडिया के सामने बैठेंगे और उनके तीखे सवालों का सामना करेंगे। इसे जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रोमो वीडियो में फरहाना भट्ट से लेकर गौरव खन्ना और तान्या मित्तल तक मीडिया के निशाने पर दिखाई दिये।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मीडिया राउंड शुरू हुआ और सभी कंटेस्टेंट्स पर सवालों की बौछार होनी शुरू हो गई। इसकी शुरुआत फरहाना भट्ट से हुई, जिनसे पूछा गया कि फरहाना आप पहले से ही इतनी बदतमीज हैं या घर में आकर बदतमीज हुई हैं? मीडिया का सवाल सुनकर गौरव खन्ना ने तालियां बजानी शुरू कर दीं तो वहीं फरहाना भट्ट ने जवाब दिया, "ये मेरी पर्सनालिटी का एक हिस्सा है।" अगला सवाल अमाल मलिक से किया गया कि वह लोगों को धमकियां देते हैं। इसपर अमाल ने जवाब दिया, "असली अमाल मलिक धमकियां देता है, कोई भिड़ेगा तो जवाब जरूर मिलेगा।" तीसरा सवाल तान्या मित्तल से हुआ और पूछा गया, "आप वहां पर रोती हैं, जहां जरूरत नहीं होती।" उनके जवाब में तान्या मित्तल कहा कि ये मेरी पर्सनालिटी है और मैं ऐसी ही हूं।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मीडिया राउंड में असली टर्न तब आया, जब एक पत्रकार ने गौरव खन्ना को लोमड़ी बताया। उन्होंने कहा, "आप ऐसी लोमड़ी हैं जो शेर की खाल में हैं।" लेकिन ये सवाल गौरव खन्ना को पसंद नहीं आया और उन्होंने जवाब में कहा, "आप बगैर गाली गलोज किये विजेता बन सकते हैं बिग बॉस जैसे शो में?" 'बिग बॉस 19' में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि मीडिया राउंड का कंटेस्टेंट्स के आगे के सफर पर क्या असर होगा।
