टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कामचोरी पर उतरीं मालती चाहर, गौरव खन्ना ने दिखाया आईना तो बोलीं- अबे जाना हट...

Bigg Boss 19 Malti Chahar Leave Her Duty And Make Housemates Pissed: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों मालती चाहर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनसे जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने काम को बीच में ही छोड़कर आ गईं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Malti Chahar Leave Her Duty And Make Housemates Pissed: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन ड्यूटी या फिर टास्क की वजह से कंटेस्टेंट्स से में लड़ाइयां होती नजर आती हैं। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से वायरल हुए प्रोमो वीडियो में भी ड्यूटीज के लिए घरवाले एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। प्रोमो वीडियो में मालती चाहर ने अपना काम बीच में ही छोड़ दिया, जिससे घरवालों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वहीं जब गौरव खन्ना ने उन्हें आईना दिखाने की कोशिश की तो उन्होंने 'अनुपमा' एक्टर से भी बदतमीजी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि मालती चाहर की ड्यूटी थी रोटियों के लिए आटा लगाने की। लेकिन उन्होंने बीच में ही यह कहकर ड्यूटी छोड़ दी कि मुझसे नहीं हो रहा है। उनकी बातें सुनकर कुनिका सदानंद ने कहा कि तुम्हें करना पड़ेगा, सब कर रहे हैं तो वहीं नेहल चुडासमा भी बोलीं कि आपको आपका काम पूरा करना होगा। लेकिन मालती चाहर गार्डन एरिया में आ गईं और चिल्लाकर बोलने लगीं कि टास्क के बाद कर दूंगी, समझ में नहीं आ रहा है क्या।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि गौरव खन्ना ने मालती चाहर का बर्ताव देखकर कहा कि ये गलत है। लेकिन मालती चाहर ने उनकी बात पर कहा, "अबे जा ना हट।" इतना ही नहीं, मालती चाहर के कारण गौरव खन्ना और शहबाज बडेशा भी झगड़ते नजर आए। गौरव खन्ना ने कहा कि मैं भी अपनी चॉपिंग की ड्यूटी कर रहा हूं, चाहूं तो मैं भी बीच में छोड़ सकता हूं। दूसरी ओर शहबाज ने जवाब दिया कि मैं उसे कुछ नहीं कह सकता हूं। अगर आपको लगता है कि ये ग्रुपबाजी है तो ठीक है वो मेरे ग्रुप में है। उनकी बात सुनकर गौरव खन्ना का पारा चढ़ गया और वो बोले, "यहां मैं तुझे ग्रुप में खड़ा दिख रहा हूं।" अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स का ये रुख घर को क्या मोड़ देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article