टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने नीलम को बताया चमची तो हो गईं गुस्से से लाल, बोलीं- मैं बताऊं आप क्या-क्या हो...

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Calls Neelam Giri Chamchi: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद ने एक टास्क के दौरान नीलम गिरी को 'चमची' कहा, जिससे वह इस कदर तिलमिला उठीं कि सबके सामने बोल पड़ीं, "मैं बताऊं आप क्या क्या हो।" बिग बॉस 19 का इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Calls Neelam Giri Chamchi: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह वीकेंड का वार पर फिर से कई सदस्यों कि क्लास लगी, जिसमें शहबाज बडेशा से लेकर तान्या मित्तल और नीलम गिरी तक शामिल हैं। सलमान खान ने नीलम गिरी को उनकतकी गेम पर आईना दिखाने की कोशिश की, साथ ही ये भी कहा कि इस घर में आपके खुद के कोई विचार नहीं हैं। लेकिन नीलम गिरी के लिए 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मुसीबतें यहीं पर खत्म नहीं होतीं। शो में दिखाया गया कि एक टास्क के दौरान नीलम गिरी को कई घरवालों ने चमची कहा। इस लिस्ट में कुनिका सदानंद भी शामिल थीं। लेकिन एक्ट्रेस का चमची कहना नीलम गिरी को इतना ज्यादा बुरा लग गया कि वह तिलमिला उठीं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के सामने टास्क पेश करते हुए पूछा कि आपको वो कौन कंटेस्टेंट लगता है, जिसकी दोस्ती सीमा पार करते हुए चमचागिरी में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में तान्या मित्तल ने मृदुल तिवारी का नाम चुना। वहीं जीशान कादरी ने भी मृदुल तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से गौरव खन्ना बैकफुट पर खेलते हैं, उसी तरह से मृदुल तिवारी भी करते हैं। वहीं उनके बाद कई कंटेस्टेंट्स ने नीलम गिरी को निशाना बनाया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में आगे दिखाया गया कि फरहाना भट्ट से लेकर अभिषेक बजाज जैसे कई कंटेस्टेंट्स ने नीलम गिरी को तान्या मित्तल की चमची कहा। कुनिका सदानंद ने भी उनपर कचरा डालते हुए कहा, "मैं बताऊं आप क्या-क्या लगती हैं। मैंने अभी बोलना शुरू किया ना तो आप सुन नहीं पाएंगी।" कुनिका सदानंद को बातें सुनाने के बाद नीलम गिरी फूट-फूटकर रोने लगीं। बता दें कि पहले भी नीलम गिरी को कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल की चमची कहा गया था। साथ ही उनके गेम पर भी बहुत बार सवाल खड़े हो चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article