टीवी मसाला

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने नेशनल TV पर मालती चाहर को बताया 'लेस्बियन', भड़के दर्शकों ने जमकर लगाई लताड़

Bigg Boss 19 Kunickaa Sadanand Calls Malti Chahar Lesbian: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स एक-दूजे पर कमेंट करते नजर आते हैं। हाल ही में शो में कुनिका सदानंद ने मालती चाहर को 'लेस्बियन' कहा, जिसे देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

malti chahar tagged as lesbian

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19Kunickaa Sadanand Calls Malti Chahar Lesbian: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के कारण चर्चा में रहते हैं। शो में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से झगड़े के साथ-साथ जमकर एक-दूसरे पर कमेंटबाजी भी करते नजर आते हैं। कई बार कमेंट के चक्कर में वे हदें कब लांघ जाते हैं, उन्हें खुद भी पता नहीं चलता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में ऐसा ही काम अब कुनिका सदानंद ने किया है, जिसके लिए वह बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। कुनिका सदानंद ने नेशनल टीवी पर मालती चाहर को लेस्बियन बताया, जिसे देख दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने उन्हें लताड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) का क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने दर्शकों को निराश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल से कहती नजर आईं कि उन्हें लगता है कि मालती चाहर लेस्बियन हैं। वहीं जब तान्या ने पूछा कि क्यों? तो बॉलीवुड एक्ट्रेस का कहना था कि वह घर में मालती चाहर के एक्शन देख सकती हैं। 'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद की इस हरकत पर दर्शकों ने उन्हें जमकर लताड़ा।

कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की क्लास लगाते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत घटिया था। शर्म आनी चाहिए आपको कुनिका आंटी, मैं मालती की फैन नहीं हूं और मुझे परवाह भी नहीं है कि वो कौन है। कलर्स और बिग बॉस को उसकी गरिमा के बारे में और उसके भाई की छवि के बारे में सोचना चाहिए। 900 चूहा खाकर कुनिका आंटी हज को चली हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, "कुनिका सदानंद मालती चाहर की सेक्शुअलिटी के बारे में नेशनल टीवी पर बात कर रही हैं, जो कि ठीक नहीं है। आप किसी को ऐसे टीवी पर नहीं बोल सकतीं। उन्होंने खुद कई बार महिला सशक्तिकरण के बारे में बात किया है और फिर अब खुद ही मालती को लेस्बियन कह रही हैं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) पर नाराज होने वाले यहीं नहीं रुकेछ तीसरे यूजर ने लिखा, "मालती चाहर टॉम बॉय लड़की है और वह पहले लड़कों की तरह बाल भी रखती थी, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वो लेस्बियन है। कुनिका सदानंद ने गलत आरोप लगाए हैं किसी की सेक्शुअलिटी पर, उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।"

लेटेस्ट न्यूज

आशना मलिक
आशना मलिक Author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article