Image Source: Jio Hotstar
Bigg Boss 19: टीवी के सबसे चर्चित और ड्रामे से भरे रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर का माहौल और भी गर्माता जा रहा है। हर एपिसोड में जहां दोस्ती और दुश्मनी का नया रंग देखने को मिलता है, वहीं एलिमिनेशन नाइट हमेशा से सबसे इमोशनल और सस्पेंस भरा मोमेंट बन जाती है। बीते एपिसोड में मिड वीक एविक्शन हुआ जिसमें मृदुल तिवारी का शो से पत्ता कट गया। मृदुल के जाने से उनके दोस्त खूब रोए। अब सोशल मीडिया पर एक क्लिप सामने आया जिसमें गौरव खन्ना मृदुल के एलिमिनेशन से तो खफा हैं ही बल्कि मेकर्स पर सवाल भी उठाए।
शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से सामने आई क्लिप में देखने को मिला गौरव खन्ना प्रणीत मोर से कह रहे हैं, 'मैं कह रहा हूँ हमारे ग्रुप में ही हुआ है, आवेज को यहाँ से ले गए, अभिषेक बजाज को तूने निकाला और मृदुल को भी ले गए। बाकी सबके एलिमिनेशन में पावर थी आप सेफ कर सकते हो, ग्रुप टाइम सेफ कर लिया। मैं तब से यही सोच रहा हूँ।' ये सुन प्रणीत मोर कहते हैं कि इस ग्रुप को इन्होंने खुद ही तोड़ा क्योंकि उनके ग्रुप को पावर मिली और हमें श्राप। गौरव खन्ना की ये बात सुन जनता भी उनके समर्थन में आ गई। सोशल मीडिया पर कई यूजर ने कहा कि सिर्फ गौरव खन्ना ही मेकर्स की पोल पट्टी खोलने का दम रखते हैं। मृदुल तिवारी के एलिमिनेशन से गौरव खन्ना को एक बड़ा झटका लगा और उन्हे उस दौरान खूब रोते हुए देखा। अन्य सदस्यों को भी मृदुल के लिए बुरा लगा। घर में लाइव वोटिंग हुई थी जिसमें दर्शकों ने मृदुल को सिर्फ चार वोटस दिए थे।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में अब इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, प्रणित मोर , कुनिका सदानंद, शहबाज बडेशा, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट और मल्टी चाहर नॉमिनेटेड हैं। पूरा घर गौरव खन्ना की वजह से नॉमिनेट हुए क्योंकि उन्होंने इसके बदले कैप्टेएंसी चुनी थी। बता दें शो 'बिग बॉस 19' का ग्रैंड फिनाले दिसंबर महीने में होगा।