टीवी मसाला

Bigg Boss 19: तान्या और फरहाना की दोस्ती में पड़ी फूट, गौरव खन्ना और पत्नी आकांक्षा चमोला ने किया रोमांस

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों फैमली वीक चल रहा है। शो के मेकर्स ने नया प्रोमो रिलीज किया जिसमें बेस्ट फ़्रेंड्स फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की आपस में लड़ाई हुई तो दूसरी तरफ गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने घर में कदम रखा।

bb 19 family week

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: टीवी दुनिया का मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' तेजी से अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में मेकर्स ने हर सीजन की तरह इस बार भी कंटेस्टेंट्स के घरवालों का शो में स्वागत किया। घरवालों को कई महीनों बाद देख कंटेस्टेंट्स के आंसू नहीं थमे। इस बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक प्रोमो रिलीज किया है जिसमें गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने एंट्री ली तो फरहान भट्ट और तान्या मित्तल के बीच जमकर कलेश हुआ। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें प्रोमो।

शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो की शुरुआत हुई गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला से जो घर में फैमली वीक के तहत एंट्री लेती हैं। गौरव पत्नी को देख इमोशनल हो जाएंगे तो आकांक्षा चमोला कंटेस्टेंट को गले लगा लेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं गौरव खन्ना आकांक्षा को गालों पर किस भी देंगे। ये देख आमाल कपल से कहेंगे कि उन्होंने आँखें बंद कर ली थी और कुछ नहीं देखा। वहीं दूसरी तरफ फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) तान्या मित्तल (Tanya Mittal) को सलाह देंगी कि जानबूझकर चीजें पॉइंट करना बंद कर करें और अपनी ये आदत सुधार लें। बदले में तान्या मित्तल भी चुप नहीं रहीं वो कहती हैं कि नहीं करूंगी ये आदत अपनी ठीक, यहाँ तुमसे कोई डरता नहीं और ना ही कोई गुलाम है। फरहाना भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहती हैं 'तू गुलाम बनना चाहती है क्योंकि तू सबकुछ अपने हिसाब से करती है।' दोनों की लड़ाई देख कुनिका सदानंद के बेटे आयान लाल कहते हैं, 'अभी दो मिनट पहले आप दोनों एक दूजे को खाना खिला रहे थे।' प्रोमो में जनता को देखने में काफी मजेदार लगा।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में इन दिनों शहबाज बडेशा को छोड़कर इस समय बाकी अन्य आठों कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड है। वोटिंग ट्रेंड के मुताबिक डेंजर जोन में इस समय अशनूर कौर, मालती चाहर और कुनिका सदानंद का नाम सामने आया है। पिछले हफ्ते मिड इविक्शन के चलते मृदुल तिवारी बेघर हुए थे। अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस हफ्ते कौन सा सदस्य फिनाले की रेस से बाहर हो जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज

खुशबू डोगरा
खुशबू डोगरा Author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article