टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के बाहर होते ही आगबबूला हुए दर्शक, मेकर्स की लगाई क्लास

Abhishek Bajaj-Neelam Giri Evicted From BB 19: वीकेंड का वार पर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से अहम फैसला लेते हुए दो कंटेस्टेंट्स अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। फैन्स ने डबल एविक्शन पर मेकर्स की खूब क्लास लगाई है।

Image

Pics Credit: Instagram

Abhishek Bajaj-Neelam Giri Evicted From BB 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे मेकर्स शो में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में ड्रामा और रोमांचक का डबल कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार पर दर्शकों को एक शॉकिंग सरप्राइज देखने को मिला। इस रिएलिटी शो से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स अभिषेक बजाज और नीलम गिरी का डबल एविक्शन देखने को मिला। डबल एविक्शन को देखने के बाद फैन्स का गुस्सा मेकर्स पर उतर पर रहा है। लोगों ने मेकर्स के इस फैसले पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

अभिषेक-नीलम के घर से बाहर होने पर फैन्स का फूटा गुस्सा

वीकेंड का वार पर सलमान खान ने अशनूर कौर को काफी सुनाया। सलमान खान ने एक्ट्रेस से यहां तक कह दिया कि उनका इस घर में ज्यादा समय अभिषेक बजाज की छाया में ही बीता है। सलमान ने अभिषेक को तान्या मित्तल पर कमेंट करने के लिए भी आड़े हाथों लिया। अभिषेक ने कहा था कि तान्या मित्तल उनसे फ्लर्ट कर रही थी। इस कमेंट पर सलमान खान ने अभिषेक बच्चन को आइना दिखाया। इन सब बातों के अलावा फैन्स इस बात से नाराज है कि उन्होंने नीलम गिरी और अभिषेक बजाज की जर्नी को घर में एक-साथ खत्म कर दिया है।

बताते चलें कैप्टन होने के नाते प्रणित को एक सदस्य को बचाने की स्पेशल पावर दी गौ थी। प्रणित ने अश्नूर का नाम लिया और उन्हें इस एलिमिनेशन के बचा लिया। अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के अलावा अब 'बिग बॉस 19' के घर में गौरव खन्ना, मालती चाहर, शहबाज बदेशा, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट, मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे मौजूद हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article