Bigg Boss 19 Written Updates: सलमान खान का शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। सभी लोग शो को जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इस बार वीकेंड का वार पर सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी नजर आए। उन्होंने भी अपने अंदाज में धरवालों की जमकर क्लास लगाई। अब फैमिली वीक की शुरुआत हो चुकी है। लोगों का ये मानना है कि इस हफ्ते भी 1-2 कंटेस्टेंट का पत्ता कट सकता है। आज का एपिसोड भी काफी धमाकेदार रहा है। आज फैमिली वीक के पहले दिन ही कई कंटेस्टेंट्स भावुक हो गए। वहीं दूसरी तरफ किचन में काफी बवाल हुआ। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
किचन में अमाल ने किया बवाल
बिग बॉस 19 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और घर में बचे कंटेस्टेंट्स लाइमलाइट पाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। दिन की शुरुआत तो काफी तनाव भरी रही, लेकिन फैमिली वीक में परिजनों के आने से पूरा एपिसोड बहुत इमोशनल हो गया। एपिसोड की शुरुआत में कुनिका और अमाल मलिक ने तान्या और फरहाना की रूड हरकतों पर बात की। बाद में तान्या जब बर्तन धोते अमाल के पास अपना ग्लास रख देती है तो अमाल को गुस्सा आ जाता है। दोनों में जोरदार बहस होती है और अमाल तान्या को ढोंगी और बच्ची तक कह डालते हैं।
शहबाज की कमेंटबाजी
शहबाज बदेशा एक बार फिर से पर्सनल टार्गेट करते नजर आए। दरअसल वो मालती के मॉडलिंग करियर पर बात कर रहे थे। तभी अमाल मलिक ने उन्हें रोक दिया। वहीं आश्नूर भी कहती हैं कि बाहर की बातें घर में नहीं लानी चाहिए। रात में फरहाना भी ग्लास वाली बात पर अमाल से भिड़ जाती है। गौरव, प्रणीत और आश्नूर कहते हैं कि शहबाज सिर्फ नाम का कैप्टन है, अपनी कैप्टेंसी को सही से नहीं निभा रहा है।
फ्रीज-रिलीज का खेल शुरू
आज के एपिसोड में बिग बॉस ने घरवालों के साथ फ्रीज-रिलीज का खेल खेला। बिग बॉस ने कई बार घरवालों को फ्रीज-रिलीज किया। बिग बॉस ने फ्रीज करने के बाद सबसे पहले घर में कुनिका के बेटे को बुलाया, जिसके बाद कुनिका भावुक हो गई। कुनिका के बेटे ने बताया कि वे एक दिन घर में रहेंगे। इस बात से कुनिका काफी खुश हो गई। घर में फिर अशनूर के पिता की एंट्री हुई। अशनूर पापा को देखते ही बुरी तरह रोने लगती है। फिर बिग बॉस उन्हे रिलीज कर देते हैं। अशनूर पापा से कहती हैं, 'बहुत मुश्किल हो रहा है, पिछले कुछ हफ्ते बहुत खराब थे। पापा उन्हें कहते हैं कि हम बहुत गर्व करते हैं तुम पर। वो गौरव को सुपरस्टार और कुनिका को राज माता कहते हैं। शहबाज से कहते हैं कि बाद में बात करेंगे, लेकिन बिग बॉस तुरंत रिलीज कर देते हैं। शहबाज उठक-बैठक करने लगते हैं और सॉरी बोलते हैं, लेकिन अशनूर के पापा प्यार से गले लगाकर कहते हैं कि मजाक में लाइन क्रॉस मत करना बस।अशनूर के पापा जब पूछते हैं कि खाना क्यों नहीं खा रही, 4-5 किलो वजन कम हो गया, तो वो फिर रोने लगती हैं। बताती हैं कि घर में बॉडी शेमिंग कमेंट्स की वजह से उनका पुराना टीनएज ट्रॉमा फिर से ट्रिगर हो गया।
