Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar Elimination: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी शो से कोई वीडियो वायरल हो जा जाता है, तो कभी किसी कंटेस्टेंट का बयान सोशल मीडिया पर हलचल मचा देता है। सलमान खान के इस शो का सबसे खास हिस्सा है वीकेंड का वार जिसमें हर बार कुछ नया देखने को मिलता है। अब इस बार वीकेंड का वार में इस कंटेस्टेंट की छुट्टी होने वाली है, जिसको लेकर रिपोर्ट सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते शो से कौन बाहर जा रहा है।
इस कंटेस्टेंट का होगा एलिमिनेशन
सलमान खान अपने शो बिग बॉस 19 को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कोई बयान या वीडियो नहीं बल्कि एक कंटेस्टेंट के एलिमिनेशन की न्यूज है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। The Khabri के मुताबिक इस हफ्ते सलमान खान के शो से कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) बाहर होने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस कुनिका सदानंद के फैंस ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में अभी इसको लेकर अधिकारिक खबर सामने आनी बाकी है।
यहां देंखें द खबरी का ट्वीट
विवादों में रहा नाम
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कुनिका सदानंद शो बिग बॉस 19 में काफी विवादों में रही। कुनिका सदानंद ने शो में कई ऐसे बयान दिए जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा। कुनिका सदानंद ने क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की सेक्सुअलिटी पर कमेंट करते हुए उन्हें लेस्बियन कहा था। इस बयान की वजह से कुनिका सदानंद की शो में खूब क्लास लगी थी। सलमान खान अपने शो बिग बॉस 19 से कुनिका सदानंद के बाहर होने पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
