टीवी मसाला

Bigg Boss 19: लगातार नजरअंदाज होने से टूटा Baseer Ali का दिल, बीच में ही शो छोड़कर जाना चाहते हैं घर

Bigg Boss 19 Baseer Ali Wants To Go Home: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में एक साथ बड़े-बड़े धमाके हो रहे हैं। शो में हाल ही में बसीर अली ने नेहल चुडासमा के सामने अपने दिल का गुबार निकालते हुए कहा कि वह घर जाना चाहते हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Baseer Ali Wants To Go Home: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स की गेम कब पलट जाए, कुछ पता नहीं चलता। बीते सप्ताह अमाल मलिक से लेकर अभिषेक बजाज और अशनूर कौर काफी चर्चा में रहे। हालांकि कुछ कंटेस्टेंट्स शो में ऐसे भी रहे, जिनकी गेम देखने के लिए अब दर्शक तरसने लगे हैं। यहां तक कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली का गेम भी अब फीका पड़ने लगा है। हैरत की बात तो यह है कि एक्टर ने खुद बताया है कि वह गेम नहीं खेल रहे हैं। इतना ही नहीं, बसीर अली ने ये तक कहा कि वह अब शो छोड़कर घर जाना चाहते हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दरअसल, नेहल चुडासमा ने बसीर अली से बातचीत के दौरान कहा कि वह दिखना बंद हो गए हैं। बिग बॉस की लाइवफीड से मिले अपडेट के मुताबिक, नेहल चुडासमा ने बसीर अली से कहा, "मैंने फरहाना को बोला था कि बसीर ए वर्ग वाला प्लेयर है, लेकिन दो सप्ताह से दिख ही नहीं रहा है। तुम खो गए हो।" नेहल चुडासमा की बात पर बसीर अली ने जवाब दिया, "मैं खेल ही नहीं रहा। मैं घर जाना चाहता हूं। मुझे यहां पर रहना अच्छा ही नहीं लग रहा। न कोई जरूरत है और न ही कोई मूल्य महसूस हो रहा है।"

बसीर अली (Baseer Ali) यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने दिल की बात कहते हुए आगे कहा, "मैं जैसे 24-25 में उत्साहित था, वो मैं रहा ही नहीं। मैं ज्यादा बातें नहीं कर सकता। और इस गेम ने मुझे परेशान कर दिया है। अब मैं समझा कि गौरव खन्ना क्या कहना चाह रहे थे कि ये आराम-आराम से खेलने वाला गेम है। तभी मजा आएगा।"

बसीर अली को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं मेकर्स!

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) को लेकर दर्शकों ने मेकर्स पर आरोप लगाया है कि इन्होंने जानबूझकर कुछ कंटेस्टेंट्स को स्क्रीन स्पेस देना जरूरी नहीं समझा है। इस लिस्ट में गौरव खन्ना से लेकर बसीर अली शामिल हैं। दर्शकों का आरोप है कि गौरव खन्ना और बसीर अली अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन लाइव फीड के मुकाबले बिग बॉस 19 के एपिसोड में उन्हें ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिया ही नहीं जाता है। इसके साथ ही दर्शकों ने मेकर्स पर तान्या मित्तल, अमाल मलिक और शहबाज बडेशा को ज्यादा भाव देने का आरोप भी लगाया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article