बॉलीवुड

Ramayana Trailer: 1000 बार देखेंगे फिर भी नहीं भरेगा मन, श्रीराम बनकर हर फ्रेम में छाए रणबीर, यश ने किए रोंगटे खड़े

Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। रणबीर कपूर भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता के अवतार में नजर आए। ट्रेलर ने फैंस का दिल जीत लिया।

Image

रामायण का ट्रेलर रिलीज (pic credit-ramayana movie/chatgpt)

Ramayana Trailer: जिस पल का करोड़ों फिल्म प्रेमी और राम भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह घड़ी आ गई है। 'रामायण' (Ramayana) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो चुका है और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान श्रीराम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं। आइए रामायण के ट्रेलर पर नजर डालते हैं...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-75 करोड़ रुपये में हुआ 'Ramayana' के दोनों पार्ट्स के म्यूजिक राइट्स का सौदा, T-Series ने मारी बाजी)

रामायण का धांसू ट्रेलर रिलीज

फिल्म रामायण के ट्रेलर की शुरुआत रावण की दमदार एंट्री से होती है, जो शुरुआत से ही माहौल को बेहद रोमांचक बना देती है। रावण एक महल के दरवाजे पर पहुंचता है, लेकिन उसका स्वागत नहीं होता। इसके बाद वह अपनी अपार शक्ति का प्रदर्शन करते हुए तीनों लोकों पर अपना अधिकार जमा लेता है। रावण के बढ़ते अत्याचार से देवता और ऋषि-मुनि चिंतित हो उठते हैं। तब भगवान विष्णु, अयोध्या के राजा दशरथ के पुत्र श्रीराम के रूप में अवतार लेते हैं। फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि पहले उन्होंने रामानंद सागर के शो में भगवान राम का रोल निभाया था। ट्रेलर में यश का लुक बेहद खतरनाक लग रहा है। रावण के किरदार में वो बिल्कुल फिट बैठ रहे हैं। वहीं रणबीर कपूर तो भगवान राम के कैरेक्टर में बिल्कुल दिव्य लग रहे हैं।

ट्रेलर में आगे ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रूप में अपने भाई लक्ष्मण (रवि दुबे) के साथ राक्षसों का संहार करते और लोगों की रक्षा करते दिखाई देते हैं। इसी बीच कैकेयी (लारा दत्ता) को दिए गए एक वचन के कारण श्रीराम को 14 साल का वनवास स्वीकार करना पड़ता है। माता सीता (साई पल्लवी) भी उनके साथ वन जाने का फैसला करती हैं। इसके बाद जो होता है उसे जानने के लिए आप ट्रेलर जरूर देखें। कुल मिलाकर ट्रेलर शानदार है। इसमें VFX जबरदस्त है। रणबीर कपूर से लेकर यश के डायलॉग्स सुपर से ऊपर है। वहीं साई पल्लवी भी माता सीता के किरदार में ठीक-ठाक लग रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल हनुमान जी का रोल निभा रहे सनी देओल का लुक सामने नहीं आया है। इसे भी देखने के लिए लोग बेताब हैं। आपको ये ट्रेलर कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर से जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article