टीवी मसाला

Bigg Boss19: अभिषेक बजाज संग झड़गे पर बसीर अली ने तोड़ी चुप्पी, साथ में काम करेंगे एक्स-कंटेस्टेंट !

Basser Ali-Abhishek Bajaj Had No Rivalry: अभिषेक-बसीर के हंगामे तो आपने बिग बॉस 19 के घर में खूब देखें होंगे। अब जब दोनों बाहर निकल गए हैं तो इनके बीच कैसा रिश्ता है। उसका खुलासा हो गया है। बसीर अली और अभिषेक बजाज घर के बाहर भी दुश्मन हैं या नहीं, ये खुद बसीर ने बताया है।

Image

Basser Ali-Abhishek Bajaj Had No Rivalry

Basser Ali-Abhishek Bajaj Had No Rivalry: टीवी का मजेदार शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) इन दिनों छाया हुआ है। जैसे-जैसे शो फिनाले के करीब आ रहा है, ये और भी मजेदार होता जा रहा है। कुछ लोग घर के अंदर हैं, तो कुछ लोग घर से बेघर हो चुके हैं। वहीं घर के अंदर दो बड़े स्टार नजर आए थे, जो अब घर से निकल चुके हैं। वो दो स्टार हैं बसीर अली और अभिषेक बजाज। ये दोनों घर के अंदर काफी झड़गा करते थे और एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आते थे। बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच अक्सर लड़ाई हो जाती थी। अब जब दोनों बाहर आ गए हैं तो फैंस यही पूछ रहे हैं कि अभिषेक और बसीर अब एक-दूसरे से बात करेंगे या नहीं।

बसीर अली ने हाल ही में अपने फैंस के साथ "ask me" सेशन रखा। जिसमें लोगों ने बिग बॉस 19 से जुड़े खूब सवाल किए। इनमें से एक में एक यूजर ने पूछा कि अभिषेक बजाज के साथ अभी भी झड़गा चालू है क्या? इसका जवाब देने में बसीर अली ने जरा सी भी देर नहीं लगाई। उन्होंने लिखा, " मेरा अभिषेक से कोई झड़गा नहीं है। वह गेम था, वो अपना गेम खेल रहा था और मैं अपना। गुस्से में होता है ये सब और गेम के अंदर होता रहता है।" बसीर अली( Baseer Ali) के इस जवाब से यह तो साफ हो गया है कि बसीर और अभिषेक( Abhishek Bajaj) के बीच सब नॉर्मल है।

बसीर-अभिषेक करेंगे साथ में काम

इसके अलावा फैंस दोनों की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बसीर अली और अभिषेक बजाज दोनों ही काफी अच्छे कंटेस्टेंट थे। फैंस उन्हें टॉप 3 में देखना चाहते थे। खासकर की अभिषेक और बसीर की जोड़ी को। एक फैन ने बसीर अली से सवाल किया कि वह भविष्य में अभिषेक के साथ कोई प्रोजेक्ट करेंगे? इसके जवाब में बसीर अली ने कहा कि , "अगर हमें आगे कोई ऑफर आता है या मौका मिलता है तो हम साथ में जरूर काम करेंगे। और आप लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे।"

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article