टीवी मसाला

Bigg Boss 19: आवेज दरबार ने क्रैक किया तान्या मित्तल का गेम प्लान, प्रणित मोरे ने भी खोला राज

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों हर जगह काफी सुर्खियों में बना हुआ है। अब हाल ही में 'बिग बॉस 19' कर घर से क्लिप सामने आया है जिसमें आवेज दरबार और प्रणित मोरे कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का गेम प्लान का खुलासा करते हुए नजर आए जो सलमान खान के शो में वो खेल रही हैं।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19: सलमान खान का टीवी दुनिया का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में तमाशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कंटेस्टेंट के बीच खाने से लेकर साफ-सफाई को लेकर झगड़ा होता है। जैसा कि कल के एपिसोड में देखने को मिला था कि बसीर और जीशान तान्या को स्मोकिंग एरिया साफ करने को कहते हैं। तान्या स्मोकिंग रूम में जाने से मन कर देती है तो घर में जमकर हंगामा होता है। सभी लोग तान्या को अपना निशाना बनाते हैं। इस बीच आवेज दरबार और प्रणित मोरे तान्या के गेम प्लान को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर से सामने आई क्लिप में आवेज दरबार (Awez Darbar) कहते हैं 'तान्या मित्तल (Tanya Mittal) बहुत स्मार्ट है वो अपने आप को टारगेट होने दे रही है। तान्या को अच्छा लग रहा है कि लोग उसे निशाना बना रहे हैं ये उसका गेम प्लान है।' इसे सुन प्रणित मोरे कहते हैं कि तान्या गलतियाँ जानकर कर रही है। दोनों की बातें सुन जनता ने भी अपनी सहमति जताई। सोशल मीडिया पर तान्या मित्तल चीजों लेकर शॉ ऑफ करने के चक्कर में ट्रोल हो रही हैं। हालांकि कुछ लोग तान्या का समर्थन करते हुए नजर आए।

जानकारी के लिए बता दें पिछले हफ्ते कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ था। अब इस दूसरे हफ्ते में मृदुल तिवारी, आवेज दरबार, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक के उपर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है। देखना दिलचस्प होने वाला है कि इन सब नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से कौन अपने घर जाएगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article