टीवी मसाला

Bigg Boss 19: घर से निकलते ही अशनुर कौर ने की पहली पोस्ट, हिलने नहीं दिया अपना हौसला, लिखा-"लोग की कहंदे ...

Ashnoor Kaur First Post after Eviction: अशनुर कौर बिग बॉस 19 के घर से बाहर हो गई है। घर से आते ही अशनुर कौर ने सबसे पहले अपने पेट डॉग को गले लगाया। अशनुर इस समय अपने परिवार के साथ है, आइए नजर डालते हैं उनकी सबसे पहली पोस्ट पर।

Image

Image Source: Instagram

Ashnoor Kaur First Post after Eviction:टीवी का पॉपुलर रीएलिटी शो बिग बॉस 19 फिनाले के करीब पहुँच गया है। एक हफ्ता और फिर शो को अपना विनर मिल जाएगा। कल रात हुए वीकेंड के वॉर में अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) को घर से बेघर होना पड़ा। शो की शुरुआत में ही सलमान खान( Salman Khan) ने अशनुर को घर से निष्कासित कर दिया। अशनुर कौर को घर के अंदर तान्या मित्तल ( Tanya Mittal) पर हाथ उठाने की वजह से निकाला गया है। फिनाले के इतने करीब आकर अशनुर कौर का घर से बाहर जाना, फैंस को अखर नहीं रहा है। अब बिग बॉस 19 से निकलकर अपने घर पहुंचते ही अशनुर कौर ने पहली पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी जर्नी का जिक्र किया है।

अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) ने सबसे पहले अपने पेट डॉग से मुलाकात की । उसके साथ फोटो शेयर करते हुए अशनुर कौर ने बताया कि उन्हें अब सुकून मिला है। वहीं आज सुबह उन्होंने एक्स हैंडल पर एक शायरी पोस्ट की जिसमें लिखा था, "डिग वी पई ता की होया, मंजिल ता रुकदी नहीं। लोकी की कहंदे ने, ओ मेरी कहानी नहीं।" इस शायरी का हिन्दी अर्थ है कि अगर मैं निकल गई या किसी चीज से बाहर हो गई तो, कोई बात नहीं, मेरी मंजिल रुकने वाली नहीं है। लोग जो बातें बोलते हैं, वो सच नहीं है और मेरी कहानी नहीं है।

उनकी इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं और अपने दिल की बात लिख रहे हैं। हर कोई अशनुर कौर के हौसले की दात दे रहा है। अशनुर कौर के चाहने वाले उन्हें हमेशा आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं और उन्हें जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं। अब फैंस को अशनुर कौर और अभिषेक बजाज के मिलने का इंतजार है। घर से आते ही अशनुर कौर अपने दोस्त से किस तरह से मिलती है यह देखना हर किसी के लिए उत्साहित है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article