टीवी मसाला

Bigg Boss 19 : स्कूल में Shraddha Kapoor के लिए धड़कता था इस बिग बॉस कंटेस्टेंट का दिल

Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 ने टीवी पर धमाल मचा दिया है। चंद दिनों में ही ये पता लग गया है कि ये सीजन काफी मसालेदार होने वाला है। इस शो में कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे कर रहे हैं। इस बीच सिंगर अमाल मलिक ने एक किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर आपको मजा आ जाएगा।

Image

Pic Credit- Shraddha Kapoor Instagram/ Pinterest

Bigg Boss 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में सभी कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। बिग बॉस 19 में पॉपुलर सिंगर अमाल मलिक भी अपना जलवा बिखेरा रही हैं। अभी तक तो लोगों को अमाल मलिक बेहतर लग रहे हैं। घर में उनका अंदाज सबको पसंद आ रहा है। इस बीच सिंगर अमाल मलिक ने एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया है कि वो किस बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार करते थे। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

श्रद्धा कपूर के लिए धड़कता था दिल

अमाल मलिक ने सलमान खान के शो में अपने स्कूल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धा कपूर के लिए उनका दिल धड़कता था। अमाल मलिक ने श्रद्धा कपूर के बारे में कहा, 'स्कूल में भी वो डेंटर्स पहनकर आती थी। वो मेरी सीनियर थी और मेरा स्कूल क्रश भी। इंसान के तौर पर भी वो बहुत प्यारी है। पूरे इंटरनेट पर उसकी फॉलोइंग सबसे सच्ची है, बिना कुछ किए। स्त्री 2 एक सीन है जहां वो आती है और सबको छड़ी से मारती है... इसपर थिएटर में तालियां बजती हैं।' ये कहना गलत नहीं होगा कि अमाल ने दिल खोलकर श्रद्धा कपूर की तारीफ की है।

इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार

हाल ही में बिग बॉस 19 में नॉमिनेशन का टास्क हुआ, जिसमें कई लोग मुश्किल में पड़ गए। इस लिस्ट में नीलम गिरी, गौरव खन्ना, जीशान कादरी, अभिषेक बजाज, प्रणीत मोरे, तान्या मित्तल और नतालिया का नाम शामिल है। अब देखना ये दिलचस्प होता है कि पहले हफ्ते शो से कौन बाहर होता है। मालूम हो कि हाल ही में फरहाना भट्ट को घर से बेघर कर दिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें सीक्रेट रूम भेज दिया। अब वहां से वो पूरे घर पर नजर रख रही हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article