टीवी मसाला

Bigg Boss 18: कॉफी ने सलमान खान के घर में कराई महाभारत, हाथ धोकर Vivian Dsena के पीछे पड़े घरवाले

Bigg Boss 18 Vivian Dsena and Kashish Kapoor fight over coffee: बिग बॉस 18 के घर से मेकर्स ने आज नया प्रोमो साझा किया है जिसमें घरवाले राशन बंटवारे के दौरान कॉफी के पीछे लड़ते दिखाई दे रहे हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss 18 Vivian Dsena and Kashish Kapoor fight over coffee

Bigg Boss 18 Vivian Dsena and Kashish Kapoor fight over coffee: कलर्स टीवी और सलमान खान का विवादित शो अपने दर्शकों का फुल मनोरंजन करने में लगा हुआ है। घरवाले भी अपने शातिर दिमाग से शो में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान के शो में झगड़े बंद होने का नाम नहीं ले रहे है। कन्टेस्टन्ट के बीच की महाभारत ने अब फैंस को भी बोर कर दिया है। आज भी मेकर्स ने एक नया प्रोमो साझा किया है जिसमें घरवाले राशन बंटवारे के दौरान कॉफी के पीछे लड़ते दिखाई दे रहे हैं। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आज एक प्रोमो साझा किया है। जिसमें घरवालों के बीच राशन बंटवारे के दौरान जंग छिड़ जाती है। प्रोमो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से शुरू होता है, जिसमें पीछे बैकग्राउंड से आवाज आती है कि 'एक तरफ घर का राशन और दूसरी तरफ विवियन की कॉफी।' विवियन चिल्लाते हुए बोलते हैं कि 'मेरी कॉफी तीन हफ्ते नहीं आई है। जिस पर करण वीर बोलते हैं 'तीन हफ्ते से नहीं आई कॉफी तो एक हफ्ता और सही।' लेकिन गुस्से से लाल पीले हुए विवियन बोलते हैं कि 'मुझे मेरी कॉफी चाहिए।' इस दौरान एक्टर की कशिश कपूर से बहस हो जाती है।' कशिश भी चिल्लाते हुए बोलती है कि 'कॉफी चाहिए तो बाहर जाके पीजिए विवियन डिसेना।'

इन सबके बीच बता दें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कन्टेस्टन्ट नॉमिनेटिड हैं। जिसमें 'करण वीर मेहरा, चुम दरंग, चाहत पांडे, श्रुतिक अर्जुन, रजत दलाल, दिग्विजय राठी और तजिंदर का नाम शमिक है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article