Bigg Boss 18 Salman Khan Host this Weekend Ka Vaar: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस 18 ने इन दिनों अपने हाई-वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। इस शो को अब तक कलर्स टीवी पर शुरू हुए 40 दिन से अधिक बीत चुके हैं। हर वीकेंड के वार पर सलमान खान घरवालों की क्लास लगाकर फैंस का मनोरंजन बनाए रखते हैं। ऐसे में खबरें आ रही थी की सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त होने के चलते सलमान खान यह वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे। पिछले वीक भी वीकेंड के वार पर रोहित शेट्टी और एकता कपूर को देखा गया था। ऐसे में ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। जी हाँ! बता दें की आने वाला वीकेंड के वार (Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar) सलमान खान (Salman Khan) द्वारा ही होस्ट किया जाएगा और इसके लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है।
बिग बॉस 18 का 16 नवंबर का वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) द्वारा ही होस्ट किया जाएगा। यह कलर्स टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। ऐसे में भाईजान घरवालों की क्लास लगाते नजर आने वाले हैं। एक तरफ भाईजान करण वीर मेहरा kए तोते उड़ाते दिखेंगे। दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी से धक्का-मुक्की के लिए सवाल-जवाब करेंगे। इसके अलावा बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट के मुताबिक शो में 'डॉली चायवाला' को भी देखा जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि घर में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना भी बतौर गेस्ट अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आएंगे।
बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सलमान खान की वापसी सुन वह खुशी से झूम उठे हैं। इसके साथ ही बताते चलें की इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, तेजिंदर सिंह बग्गा, करणवीर मेहरा, चुम दरंग, दिग्विजय और चाहत पांडे नॉमिनेट हैं। ऐसे में किसका पत्ता इस वीक कटता है, ये देखना दिलचस्प होगा।
