टीवी मसाला

Bigg Boss 18: खुद की मां के घर में नहीं मिलती श्रुतिका को एंट्री, इस सदस्य ने खोली मां-बेटी के रिश्ते की पोल

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Have Bad Relationship With Own Mother Yamini Malhotra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' की श्रुतिका अर्जुन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। श्रुतिका अर्जुन को लेकर खबर है कि उनकी मां के साथ ही उनके रिश्ते बेहतर नहीं हैं और उन्हें घर तक में एंट्री नहीं मिलती।

Image

'बिग बॉस 18' में खुले श्रुतिका अर्जुन से जुड़े काले चिट्ठे

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Have Bad Relationship With Own Mother Yamini Malhotra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में लगातार कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को दुरुस्त करने के लिए दांव-पेंच खेल रहे हैं। बीते सप्ताह 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन टाइम गॉड बनीं। लेकिन उनकी रैंकिंग की वजह से दिग्विजय सिंह राठी को घर से बेघर होना पड़ा। इसपर श्रुतिका अर्जुन को काफी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ीं। इन सबसे इतर श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) को लेकर हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रुतिका अर्जुन के संबंध उनकी मां के साथ ठीक नहीं हैं। यहां तक कि उन्हें अपनी मां का प्यार भी नहीं मिलता है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) से जुड़ी ये बातें किसी और ने नहीं बल्कि यामिनी मल्होत्रा ने साझा की हैं। यामिनी मल्होत्रा ने कशिश कपूर संग बात करते हुए श्रुतिका अर्जुन और उनकी मां के रिश्ते के बारे में बातें बताईं। यामिनी मल्होत्रा ने कहा, "इसकी मां इसको प्यार नहीं करती है। इसकी मां इसके च्वॉइसेस, फैसलों को समर्थन नहीं देती है। इसकी मां इसको नीचा दिखाती है।" यामिनी मल्होत्रा की इन बातों पर कशिश ने पूछा कि आपको ये सब कैसे पता। इसपर यामिनी ने आगे बताया, "वो अपनी मां को दिखाने के लिए यहां बिग बॉस तक आई है। क्योंकि इसकी मां बिग बॉस देखती है। उसने ये चीजें जब बोली थीं तो मैंने चेहरे बनाए थे।" वहीं कशिश कपूर ने आगे बताया कि श्रुतिका अर्जुन की नहीं चाहतीं कि वो उनके घर आएं, बल्कि वो श्रुतिका से कैफे में मुलाकात करती हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के सिलसिले में यामिनी मल्होत्रा और कशिश कपूर की बातें यहीं नहीं रुकीं। यामिनी मल्होत्रा ने बताया कि श्रुतिका अर्जुन के पति अर्जुन राज तो अच्छा खासा पैसा कमाते हैं, लेकिन एक्ट्रेस के मम्मी-पापा किराये के मकान में रह रहे हैं। यामिनी के मुताबिक, श्रुतिका अपनी कमाई अपने मां-बाप को देती है, जिससे वह उनका प्यार जीत सके।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article