टीवी मसाला

Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों ने विवियन डीसेना के खिलाफ खोला मोर्चा, अविनाश और ईशा पर भी गिरी गाज

Bigg Boss 18 Nomination Task Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में आज नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिसमें घरवाले विवियन डीसेना के खिलाफ मोर्चा खोलते नजर आए। उनके अलावा ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा पर भी गाज गिरी।

Image

'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना पर गिरी गाज

Bigg Boss 18 Nomination Task Promo: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के 'बिग बॉस 18' में गेम का रुख दिन पर दिन बदलता जा रहा है। शो में बीते दिन डबल एविक्शन हुए, जिसमें ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। वहीं आज 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है, जिसमें घरवाले फिर एक बार एक-दूजे के खिलाफ जहर उगलते नजर आएंगे। 'बिग बॉस 18' के नॉमिनेशन टास्क से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो को देख कहा जा सकता है कि इस बार विवियन डीसेना (Vivian Dsena) सबसे ज्यादा घरवालों का निशाना बने हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में नॉमिनेशन के लिए टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन को कंटेस्टेंट्स को गिफ्ट देने थे। कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने के लिए घरवालों को उन गिफ्ट को तोड़ना था। जिनके पास गिफ्ट बचते, वो नॉमिनेशन से बच जाते और जिनके पास खत्म होते वो तुरंत नॉमिनेट हो जाते। श्रुतिका अर्जुन ने 5-5 गिफ्ट करण वीर मेहरा और चुम दरांग को दिये। ऐसे में उन्हें नॉमिनेट करने के लिए पांच सदस्यों का होना जरूरी था। वहीं दूसरी ओर 1-1 गिफ्ट ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि करण वीर मेहरा ईशा सिंह को नॉमिनेट करते हैं। वहीं दूसरी ओर शिल्पा शिरोडकर अविनाश मिश्रा को नॉमिनेट करती हैं। रजत दलाल ने विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को नॉमिनेट किया और कहा कि मुझे लगता है कि वह कहीं खोते जा रहे हैं। चुम दरांग ने भी विवियन डीसेना को नॉमिनेट किया और कहा कि यहां आकर भाषण दे रहा था। पहले खुद देखो क्या कर रहा है। इससे इतर कशिश कपूर ने भी विवियन को आड़े हाथों लिया और कहा कि चाहत इन्हें भाव नहीं देती तो इनका कोई अस्तित्व नहीं होता।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article