Bigg Boss 18 Shalini Passi Enters In Salman Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीआरपी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' की टीआरपी दोगुनी करने के लिए अभी तक मेकर्स कई सितारों की एंट्री करा चुके हैं। एडिन रोज से लेकर यामिनी मल्होत्रा तक ने "बिग बॉस 18' में एंट्री कर अपनी जगह बनाने की कोशिश की। वहीं अब मेकर्स मशहूर इंटरनेट पर्सनालिटी शालिनी पासी को लेकर आने वाले हैं, जिससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि शालिनी पासी (Shalini Passi) ने पूरी नजाकत के साथ शो में कदम रखा और घरवालों को एंट्री के साथ ही अपने इशारे पर नचाना शुरू कर दिया।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि शालिनी पासी (Shalini Passi) रेड आउटफिट में पूरी नजाकत के साथ शो में एंट्री करती हैं। उनके साथ-साथ उनके ढेर सारे सामान भी 'बिग बॉस 18' के परिसर में आए। उन्होंने आते ही बाथरूम की सीढ़ियां देखकर कहा कि वो इसपर नहीं चढ़ पाएंगी। वहीं जब बाहर जाने की बात हुई तो शालिनी ने कहा कि मैं बाहर नहीं जाऊंगी, वहां बहुत गर्मी है। यहां तक कि शालिनी पासी ने घरवालों को कोल्ड कॉफी बनाने के लिए भी कहा। वहीं जब उसे पीने की बारी आई तो उन्होंने स्ट्रॉ की मांग की। यहां तक कि जैसे ही बिग बॉस ने घर में शालिनी का नाम पुकारा, वह डर गईं और बोलीं कि आज तक किसी ने मुझसे इतनी ऊंची आवाज में बात नहीं की।
'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में शालिनी पासी (Shalini Passi) के नखरे यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने घरवालों से पूछा कि क्या यहां रूम में मच्छर भी है। जब घरवालों ने हामी भरी तो उन्होंने वहां मच्छरदानी लगाने के लिए भी कहा। वहीं घरवालों ने भी बिना उनकी बात टाले मच्छरदानी लगा दी। इससे इतर रात को कुछ कंटेस्टेंट्स खर्राटे लेने लगे, जिसपर शालिनी ने कहा कि मैं यहां इन खर्राटों के बीच नहीं सो सकती।
