टीवी मसाला

Bigg Boss 18: कशिश की पीठ में छुरा घोंपकर रजत ने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, दर्शक बोले- इससे बड़ा बुद्धू नहीं देखा

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Trolls Badly For Backstabbing Kashish Kapoor: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' में रजत दलाल ने टाइम गॉड बनने के बाद कशिश कपूर की पीठ में छुरा घोंप दिया। लेकिन अब जहां रजत दलाल बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं तो वहीं लोग कशिश कपूर की सराहना कर रहे हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में कशिश कपूर की पीठ में छुरा घोंपकर बुरा फंसे रजत दलाल

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Trolls Badly For Backstabbing Kashish Kapoor: टीवी के चर्चित शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स लगातार टास्क करा रहे हैं और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री करा रहे हैं। बीते दो दिन पहले हुए टास्क के तहत रजत दलाल 'बिग बॉस 18' में नए टाइम गॉड बने। लेकिन टाइम गॉड बनने के बाद रजत दलाल (Rajat Dalal) ने उन कंटेस्टेंट्स पर वार कर दिया, जिन्होंने उन्हें जिताने के लिए जी-तोड़ मेहनत की थी। इस लिस्ट में कशिश कपूर का नाम भी शामिल है। लेकिन कशिश कपूर की पीठ में छुरा घोंपने जहां लोगों ने रजत दलाल को फटकार लगाई है तो वहीं दूसरी ओर 'स्प्लिट्जविला' कंटेस्टेंट्स को क्वीन बना दिया है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल (Rajat Dalal) से पूछा गया था कि वह किस कंटेस्टेंट को नॉमिनेट रहने देना चाहते हैं। इसपर रजत दलाल ने कशिश कपूर का नाम लिया और कहा कि ये शिल्पा जी के साथ बैठती है, लेकिन जब ये शिल्पा जी की सगी नहीं हुई तो मेरी क्या होगी। रजत दलाल के इस कारण से कशिश कपूर का दिल टूट गया। हालांकि इन सबमें दर्शक कशिश कपूर के साथ नजर आए। एक यूजर ने कशिश कपूर के सपोर्ट में लिखा, "रजत जैसा बुद्धू कंटेस्टेंट नहीं देखा। उसने ईशा के साथ कशिश की बुराई की, जो कि पहले ही उसे कई बार धोखा दे चुकी है। उन लोगों की भी हद है जो इस बुद्धू इंसान को विजेता मानते हैं। उस दिन का इंतजार है, जब कशिश इसे सबक सिखाएगी।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के दर्शक यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने कशिश कपूर के समर्थन में लिखा, "कशिश कपूर के लिए बुरा लग रहा है। तुम मजबूत रहो यार, केवल चाहत पांडे ही तुम्हारी सच्ची दोस्त है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "रजत ब्रो मुझे पहले तुम गेम में पसंद थे और मुझे उस चीज से फर्क नहीं पड़ता कि तुम बाहर क्या हो। लेकिन यहां तुम बुद्धू साबित हुए। कशिश कपूर ही तुम्हारे टाइम गॉड बनने का कारण थी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article